Mercedes-AMG E 53: मर्सिडीज-amg e 53 हाइब्रिड सेडान भारत में लॉन्च, जबरदस्त पावर और स्पीड, जानें कीमत-फीचर्स
Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC लॉन्च कर दी है। यह नई परफॉर्मेंस सेडान नियमित E-Class और ज्यादा हाई-परफॉर्मेंस वाले AMG मॉडलों के बीच अपनी जगह बनाती है। कंपनी का कहना है कि इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और दमदार प्रदर्शन के बीच संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारों के शौकीनों के लिए जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई मर्सिडीज-AMG E 53 हाइब्रिड (Mercedes-AMG E 53 Hybrid) स्पोर्ट्स सेडान को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय सड़कों पर 'E 53' नेमप्लेट की वापसी एक नए प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में हुई है।
एक परफॉर्मेंस एग्जीक्यूटिव सेडान के रूप में पेश की गई यह कार स्टैंडर्ड E-Class और टॉप AMG मॉडलों के बीच की जगह को भरती है। कंपनी का कहना है कि यह कार रोजाना के इस्तेमाल की व्यावहारिकता और रेस-ट्रैक जैसी सीधी-सपाट स्पीड या परफॉर्मेंस के बीच बेहतरीन संतुलन बनाती है।
भारत में Mercedes-AMG E 53 Hybrid की कीमतें और वेरिएंट्स क्या हैं?
कंपनी ने इस लग्जरी परफॉर्मेंस सेडान को दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:
-
परफॉर्मेंस एडिशन (Performance Edition):
इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये तय की गई है। -
रेसिंग एडिशन (Racing Edition):
अधिक स्पोर्टी और प्रीमियम फीचर्स वाले इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.48 करोड़ रुपये रखी गई है।
इंजन, पावर और परफॉर्मेंस के मामले में यह सेडान कितनी पावरफुल है?
अपने ग्लोबल डेब्यू के दो साल से अधिक समय बाद भारत पहुंची नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ तकनीक और पावर का बेजोड़ संगम है:
-
पावरफुल 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन:
इसमें 3.0-लीटर इन-लाइन सिक्स टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। -
4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD):
इंजन से मिलने वाली पूरी पावर को 4Matic+ AWD सिस्टम के जरिए कार के चारों पहियों तक ट्रांसफर किया जाता है। -
प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप:
प्लग-इन हाइब्रिड के रूप में, इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 21.2 kWh क्षमता वाला यूजेबल बैटरी पैक दिया गया है। -
585 hp का दमदार पावर:
इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर कुल 585 hp की पावर और 750 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करते हैं। -
मात्र 4 सेकंड में 0 से 100 kmph:
यह कार केवल 4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। -
टॉप स्पीड और AMG ड्राइवर पैकेज:
कार की इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित (Limited) टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। हालांकि, E 53 Racing Edition में स्टैंडर्ड रूप से 'AMG Driver's Package' मिलता है, जो इसकी अधिकतम स्पीड को बढ़ाकर 280 किमी/घंटा कर देता है।
बाहर से कैसी दिखती है यह नई AMG E 53 Hybrid?
साइड प्रोफाइल और रियर डिजाइन के मामले में इसमें मर्सिडीज-एएमजी की खास परफॉर्मेंस छाप साफ नजर आती है:
-
फ्लश डोर हैंडल्स और स्पोर्टी व्हील्स:
कार के साइड प्रोफाइल में बॉडी में समा जाने वाले फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, AMG-स्पेसिफिक साइड स्कर्ट्स और आकर्षक लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ स्पोर्टी 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। -
एरोडायनामिक रियर लुक:
पीछे की तरफ इसमें बूट-लिड पर एक सूक्ष्म स्पॉइलर, डिफ्यूज़र के साथ तराशा हुआ बंपर और चार गोल एग्जॉस्ट आउटलेट्स दिए गए हैं। जो इसके एएमजी पहचान को मजबूती देते हैं।
गाड़ी के केबिन के अंदर कौन-कौन से लग्जरी और टेक फीचर्स मिलते हैं?
इंटीरियर के मामले में AMG E 53 अपने यात्रियों को एक स्पोर्टी, हाई-टेक और प्रीमियम माहौल प्रदान करती है:
-
एएमजी-स्पेसिफिक केबिन एलिमेंट्स:
कार में स्पेशल AMG-स्पेसिफिक सीट्स, पॉवर्ड फ्रंट सीट्स और एक स्पोर्टी AMG स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। -
बड़ा डिजिटल डिस्प्ले सेटअप:
डैशबोर्ड पर 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन का बोलबाला है।खास बात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदारों के लिए अतिरिक्त पैसेंजर डिस्प्ले वाली 'सुपरस्क्रीन' का विकल्प भी उपलब्ध है। हालांकि भारत में इसकी उपलब्धता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
-
प्रीमियम कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स:
-
बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ।
-
एमबिएंट लाइटिंग और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ वायरलेस चार्जिंग सुविधा।
-
360-डिग्री कैमरा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयरबैग्स का एक व्यापक सूट।
-