सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes-Benz Launches CLA EV in India from ₹55 Lakh

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च की नई CLA EV: 792km की शानदार रेंज, कीमत 55 लाख से शुरू

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 25 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Mercedes CLA EV India: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान CLA EV लॉन्च कर दी है। 55 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और एक बार चार्ज करने पर 792 किमी तक की शानदार रेंज देने वाली इस कार में 10 मिनट की चार्जिंग में 300 किमी चलने की क्षमता है। जानें इसके सभी वेरिएंट्स और फीचर्स की पूरी डिटेल।

Mercedes-Benz Launches CLA EV in India from ₹55 Lakh
मर्सिडीज-बेंज CLA EV - फोटो : मर्सिडीज
विज्ञापन

विस्तार

मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई CLA EV लॉन्च कर दी है। शानदार लुक और दमदार रेंज वाली इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 55 लाख रुपये से शुरू होती है। भारत में मर्सिडीज के पोर्टफोलियो में यह एंट्री-लेवल सेडान है, जो A-Class Limousine की जगह लेगी। खास बात यह है कि CLA पहली बार इलेक्ट्रिक अवतार (EV) में आई है। कंपनी के मुताबिक, 10 मार्च को बुकिंग शुरू होने के बाद से अब तक इसके 400 से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। आइए जानते हैं इस नई लग्जरी ईवी की सभी डिटेल्स:

Trending Videos


वेरिएंट्स और स्पेशल 'लॉन्च एडिशन'

मर्सिडीज-बेंज ने नई CLA EV को भारतीय ग्राहकों की पसंद के अनुसार मुख्य रूप से दो ट्रिम्स में पेश किया है। इसकी शुरुआत एंट्री-लेवल 200 Standard Range से होती है, जिसमें 'प्रोग्रेसिव लाइन' स्टाइलिंग दी गई है। वहीं, जो लोग अधिक स्पोर्टी अनुभव चाहते हैं, उनके लिए इसका टॉप मॉडल 250+ Long Range उपलब्ध है, जो 'AMG लाइन' पैकेज के साथ आता है। इन स्टैंडर्ड मॉडल्स के अलावा, कंपनी ने एक बेहद खास लॉन्च एडिशन भी उतारा है। यह एडिशन उन लोगों के लिए है जिन्हें एक्सक्लूसिविटी पसंद है क्योंकि इसमें मैट ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश के साथ बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके इंटीरियर को भी प्रीमियम टच देते हुए इसमें मर्सिडीज की मशहूर 'सुपरस्क्रीन', खास लेदर अपहोल्स्ट्री और इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। ये इसे एक लग्जरी और हाई-टेक एहसास देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी, रेंज और परफॉरमेंस

जब बात बैटरी और रफ्तार की आती है तो यह इलेक्ट्रिक सेडान अपनी तकनीक से सबको चौंका देती है। इसमें पोर्श टायकन की तरह ही एक 'टू-स्पीड गियरबॉक्स' दिया गया है, जो इसकी परफॉरमेंस को काफी स्मूथ और असरदार बनाता है। इसके 200 Standard Range वेरिएंट में 58 kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 541 किमी (WLTP) तक की रेंज देने में सक्षम है। यह मॉडल अपने रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से 224 bhp की पावर और 335 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इससे यह महज 7.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।


दूसरी ओर, जो लोग लंबी दूरी तय करना चाहते हैं उनके लिए इसका 250+ Long Range ट्रिम एक पावरहाउस की तरह है। इसमें बड़ी 85kWh की NMC बैटरी दी गई है, जो 792 किमी की जबरदस्त रेंज का दावा करती है। परफॉरमेंस के मामले में भी यह काफी आगे है। इसका मोटर 272 hp की ताकत पैदा करता है, जिसकी बदौलत यह कार सिर्फ 6.7 सेकंड में ही 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड छू लेती है।


10 मिनट में 300KM की चार्जिंग

इस कार का 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर 320 kW तक की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 300 किमी तक चला सकते हैं। साथ ही, भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए मर्सिडीज ने इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बढ़ाया है।


एक्सटीरियर: शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन

नई CLA EV की इतनी जबरदस्त रेंज के पीछे इसके शानदार एयरोडायनामिक डिजाइन का बहुत बड़ा हाथ है। कंपनी ने इसे इस तरह तराशा है कि यह हवा को चीरते हुए आसानी से निकल सके। इसके लुक में मर्सिडीज के सिग्नेचर 'थ्री-पॉइंटेड स्टार' लोगो की झलक हर जगह देखने को मिलती है, चाहे वो कार के हेडलैंप्स हों या टेललैंप्स। 

सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है इसकी फ्रंट ग्रिल, जहां 142 चमकते हुए बैकलिट सितारे दिए गए हैं, जो रात के समय इसे एक बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक अपील देते हैं। इसके अलावा, कार की कूपे जैसी ढलवां रूफलाइन, बिना फ्रेम वाले दरवाजे और 18-इंच के खास एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स इसके स्टाइल और रफ्तार के तालमेल को और भी पुख्ता करते हैं।


इंटीरियर और शानदार फीचर्स

नई CLA EV का केबिन तकनीक और लग्जरी का बेजोड़ संगम है, जो पूरी तरह से हाई-टेक फीचर्स से लैस है। जैसे ही आप अंदर कदम रखते हैं, डैशबोर्ड पर मौजूद 14-इंच का विशाल सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आपका ध्यान खींच लेते हैं। इसके इंटीरियर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए को-पैसेंजर साइड में चमकते हुए सितारों का खास डिजाइन दिया गया है। आराम के लिए इसमें मसाज और हीटिंग फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक ग्लास रूफ और प्रीमियम Burmester 3D ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें वेंटिलेशन की सुविधा नहीं दी गई है।

सुरक्षा के मोर्चे पर भी मर्सिडीज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है; इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और ऑटो पार्क असिस्ट के साथ लेवल 2+ ADAS जैसे एडवांस सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं। सामान रखने के लिए भी इसमें पर्याप्त जगह दी गई है- पीछे की तरफ 405 लीटर का मुख्य बूट स्पेस है तो वहीं कार के बोनट के नीचे 101 लीटर का अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिलता है, जो छोटे सामान के लिए बेहद उपयोगी है।


वारंटी और मुकाबला

मर्सिडीज इस कार की बैटरी पर 8 साल या 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की शानदार वारंटी दे रही है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed