{"_id":"69eda148730544d8b002c8b1","slug":"na-vs-turbo-engine-which-best-you-know-performance-maintenance-costs-before-buying-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Engine Comparison: कार खरीदने से पहले जान लें कौन सा इंजन है किफायती, किसका मेंटेनेंस है कम? ये हैं सही विकल्प","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Engine Comparison: कार खरीदने से पहले जान लें कौन सा इंजन है किफायती, किसका मेंटेनेंस है कम? ये हैं सही विकल्प
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
कार खरीदते समय बजट और फीचर्स के साथ ही सही इंजन चुनना भी बेहद जरूरी होता है। खासकर जब ईंधन की कीमतें बढ़ रही हों और शहरों में ट्रैफिक लगातार भारी होता जा रहा हो, तब यह तय करने में और मुश्किल हो जाती है। अगर आपको भी इंजन को लेकर कंफ्यूजन हो रही है, तो इस लेख में जानें शहर की भागदौड़ के लिए भरोसेमंद नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) इंजन चुनना चाहिए या हाईवे की रफ्तार के लिए दमदार टर्बोचार्ज्ड?
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कार खरीदते समय अक्सर लोग लुक्स और फीचर्स तो देख लेते हैं, लेकिन इंजन को लेकर कन्फ्यूजन हो जाता है। अगर आपके सफर के दौरान आपके शहर में ट्रैफिक अधिक रहता है, तो एनए यानी की नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह वातावरण से सीधे हवा खींचता है, जिससे इसका रिस्पॉन्स तुरंत स्मूद होता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट और ह्यूंदै ग्रैंड i10 जैसी कारों में यह तकनीक भरोसेमंद साबित हुई है।
वहीं, अगर आप हाइवे पर लंबी ड्राइव और तेज ओवरटेकिंग करते हैं, तो टाटा नेक्सन और किआ सॉनेट जैसे टर्बो इंजन आपको वो जरूरी पावर और टॉर्क प्रदान करते हैं, जो आपकी गाड़ी का मजबूत साथी बन सकता था।
बजट और मेंटेनेंस
बजट की बात करें तो नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन ज्यादा किफायती पड़ता है। इसकी बनावट सरल होने की वजह से सर्विसिंग सस्ती होती है। इसके विपरीत, टर्बो इंजन में टर्बोचार्जर और इंटरकूलर जैसे एडवांस पार्ट्स होते हैं, जिससे इनका रखरखाव थोड़ा महंगा हो सकता है। इसके अलावा, टर्बो इंजन में टर्बो लैग की समस्या भी देखी जाती है, जो कम स्पीड पर पावर मिलने में थोड़ी देरी करती है।
किसे क्या चुनना बेहतर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपकी सलाना रनिंग कम है और आप कम मेंटेनेंस वाला भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं, ताे नैचुरली एस्पिरेटेड ही लें। लेकिन, अगर आपको परफॉर्मेंस से समझौता पसंद नहीं है और गाड़ी पर लोड ज्यादा रहता है, तो टर्बो पेट्रोल इंजन एक समझदारी भरा निवेश होगा। इसलिए अपनी ड्राइविंग स्टाइल और जरूरत के हिसाब से ही सही इंजन का चुनाव करें।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X