सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes CLA Electric Unveiled in India with 792km Range, Launch in April

EV: भारत में पेश हुई एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA, 792 किलोमीटर तक की रेंज का दावा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 24 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Mercedes CLA Electric: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक सेडान से पर्दा उठा दिया है। गाड़ी की बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी और आधिकारिक लॉन्च अप्रैल में होगी। 85kWh बैटरी और 800-वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ ये कार WLTP मानकों के अनुसार 792 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसमें 272hp मोटर, 240kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। 

Mercedes CLA Electric Unveiled in India with 792km Range, Launch in April
मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक - फोटो : मर्सिडीज-बेंज
विज्ञापन

विस्तार

जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित CLA इलेक्ट्रिक सेडान से पर्दा उठा दिया है। ये कंपनी की एंट्री-लेवल ईवी होगी और मौजूदा पेट्रोल-डीजल ए-क्लास लिमोजीन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी EQA और EQB की जगह लेगी। इस कार की बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग अप्रैल में की जाएगी। ये पहली बार है होगा जब CLA नाम के साथ पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जा रहा है। इससे पहले ये मॉडल केवल पेट्रोल/डीजल (इंटरनल कंबशन इंजन) के साथ उपलब्ध था। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

Trending Videos

पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक CLA

भारत में इससे पहले CLA नाम की कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती थी। इसे 2020 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। अब पहली बार इस नाम को पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है। इससे ये ब्रांड की नई इलेक्ट्रिक रणनीति का अहम हिस्सा बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज, बैटरी और परफॉर्मेंस

नई CLA इलेक्ट्रिक में 85kWh का बैटरी पैक दिया गया है। ये 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें तेज चार्जिंग और बेहतर एफिशिएंसी में मदद मिलती है। भारत में आने वाला CLA 250+ वेरिएंट WLTP साइकिल के अनुसार 792 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। कंपनी के अनुसार इसकी 93% ड्राइवट्रेन एफिशिएंसी, बेहतर एयरोडायनामिक डिजाइन और ऑप्टिमाइज्ड एनर्जी मैनेजमेंट इसकी लंबी रेंज में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

  • 0-100 किमी/घंटे सिर्फ 6.7 सेकंड में
  • रियर इलेक्ट्रिक मोटर पावर: 272hp
  • DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट: 240kW तक
  • 20 मिनट में करीब 400KM रेंज का टॉप-अप

भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाई गई है और सस्पेंशन को खास तौर पर ट्यून किया गया है। खास बात ये है कि जहां अधिकतर इलेक्ट्रिक कारों में सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स होता है वहीं इसमें टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी मिलती है। 

एक्सटीरियर: स्टार लोगो की खास झलक

नई CLA इलेक्ट्रिक के डिजाइन में मर्सिडीज के थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो पर खास जोर दिया गया है। फ्रंट ग्रिल बंद (क्लोज्ड) डिजाइन में है, जिसमें इल्यूमिनेटेड स्टार पैटर्न दिए गए हैं।

  • हेडलैम्प और टेललैम्प में भी स्टार-शेप एलिमेंट्स
  • फ्रंट ग्रिल में 142 छोटे बैकलिट स्टार
  • क्लीन और एयरो-फोकस्ड बंपर डिजाइन
  • साइड प्रोफाइल में कूपे जैसा लुक
  • 18-इंच अलॉय व्हील्स
  • फ्लश डोर हैंडल

नई CLA में ड्रैग कोएफिशिएंट (Cd) सिर्फ 0.21 है, जो इसे काफी एयरोडायनामिक बनाता है। ये पुरानी CLA से 30mm लंबी, 25mm चौड़ी और 25mm ऊंची है। लेकिन स्मूद डिजाइन की वजह से इसकी एफिशिएंसी बेहतर बनी रहती है। इसमें कई कलर विकल्प मिलते हैं: क्लियर ब्लैक, कॉस्मिक ब्लैक, पोलर व्हाइट, अल्पाइन ग्रे और पेटागोनिया रेड। इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ में हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग दी गई है जो गर्म मौसम में केबिन को ठंडा रखने में मदद करेगी।

इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन

भारत में आने वाला 250+ वेरिएंट ट्रिपल-स्क्रीन सुपरस्क्रीन के बजाय ड्यूल स्क्रीन सेटअप के साथ आएगा।

  • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • 14-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन
  • लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम
  • OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट सपोर्ट
  • वायरलेस चार्जिंग
  • 6 फास्ट USB-C पोर्ट (100W)
  • 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट
  • AMG स्टाइलिंग पैकेज के साथ स्पोर्टी स्टीयरिंग

पैसेंजर डिस्प्ले की जगह ग्लास पैनल दिया गया है जिसमें एलईडी-बैकलिट स्टार लोगो एंबिएंट लाइटिंग के साथ सिंक होता है।

सेफ्टी और रेटिंग

नई CLA इलेक्ट्रिक को अभी भारत NCAP में टेस्ट नहीं किया गया है लेकिन इसे 2025 में यूरो NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इस कार की सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:

  • फ्रंट और साइड एयरबैग
  • सेंटर एयरबैग
  • कैमरा और रडार बेस्ड Level 2 ADAS
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed