सब्सक्राइब करें

MG Comet EV: एमजी ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 26 Apr 2023 11:59 AM IST
सार

एमजी मोटर्स की ओर से दूसरी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mg launched new electric hatchback car comet ev in india at 7.98 lakh rupees, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की ओर से दूसरी इलेक्ट्रिक कार है और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos

लॉन्च हुई कॉमेट

mg launched new electric hatchback car comet ev in india at 7.98 lakh rupees, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

mg launched new electric hatchback car comet ev in india at 7.98 lakh rupees, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विटर, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।

कितनी है सुरक्षित

mg launched new electric hatchback car comet ev in india at 7.98 lakh rupees, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india

कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है।

विज्ञापन

कितनी लंबी और चौड़ी है कॉमेट ईवी

mg launched new electric hatchback car comet ev in india at 7.98 lakh rupees, know features and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कॉमेट देश की सबसे छोटी कारों में शामिल है। इसकी कुल लंबाई 2974 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम है। कार का व्हीलबेस 2010 एमएम है और इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed