फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MG’s New Hybrid SUV Teased Ahead of India Launch, Battery and Petrol Power Combined

1 हजार किमी तक की रेंज का दावा: एमजी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी 16 जुलाई को होगी लॉन्च, जारी हुआ टीजर!

Sat, 11 Jul 2026 02:32 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 11 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

JSW MG Motor Plug-in Hybrid: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स ने अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी का टीजर जारी कर दिया है, जिसे 16 जुलाई को भारत में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसका नाम एमजी हेक्टर हॉक हो सकता है और यह ग्लोबल मॉडल वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित होगी।

विज्ञापन
MG’s New Hybrid SUV Teased Ahead of India Launch, Battery and Petrol Power Combined
वुलिंग स्टारलाइट 560 - फोटो : wulingcars.com

विस्तार

अगर आप एक ऐसी दमदार एसयूवी की तलाश में हैं जिसमें बार-बार पेट्रोल भरवाने या चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की टेंशन न हो, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। JSW MG Motor जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी (PHEV) लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस कार का नाम MG Hector Hawk हो सकता है। इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बैटरी और पेट्रोल दोनों से चलेगी, जिससे लंबी दूरी के सफर में आपको रेंज खत्म होने की चिंता बिल्कुल नहीं होगी।

विज्ञापन


टीजर हुआ जारी

एमजी मोटर इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस कार का टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इस टीजर से साफ हो गया है कि यह धांसू एसयूवी 16 जुलाई को भारतीय बाजार में एंट्री करेगी। कंपनी इसे न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) के तौर पर पेश कर रही है और यह भारत में MG की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी। इस एसयूवी की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर लंबे समय से चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Morris Garages India (@mgmotorin)



 

कैसा होगा साइज और डिजाइन?

भारतीय बाजार में आने वाली हेक्टर हॉक असल में ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली वूलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित होगी।

  • लंबाई: 4745 mm
  • चौड़ाई: 1850 mm
  • ऊंचाई: 1755 mm
  • व्हीलबेस: 2810 mm

सीटिंग कैपेसिटी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 5-सीटर और 7-सीटर, दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।


फीचर्स से होगी लोडेड

इस एसयूवी का केबिन काफी क्लीन और प्रीमियम होगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसमें कई शानदार और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:

  • 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम)
  • वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल
  • प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री (लेदर सीट्स)


इंजन, पावर और 1000KM की शानदार रेंज

नई MG Hector Hawk के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके साथ एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh का बैटरी पैक जोड़ा गया है।

  • पावर और टॉर्क: यह दमदार हाइब्रिड सेटअप 197 bhp की पावर और 239 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
  • रफ्तार: यह कार महज 10 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 170 किमी/घंटा है।
  • 1000 किलोमीटर की रेंज: प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक होने के कारण, फुल टैंक पेट्रोल और फुल चार्ज बैटरी के साथ यह कार 1000 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो प्लग-इन हाइब्रिड के साथ कंपनी भविष्य में इस कार का एक प्योर इलेक्ट्रिक (ईवी) वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed