इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20 Petrol) को लेकर वाहन चालकों के बीच फैले असमंजस और भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने पहली बार एक साझा और बड़ा कदम उठाया है। देश भर के ऑटोमोबाइल डीलरों ने अपने-अपने शोरूमों पर बड़े-बड़े बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं। जिन पर साफ अक्षरों में लिखा है- "E20 ईंधन उपयोग के लिए सुरक्षित है" (E20 fuel is safe to use)।
यह देशव्यापी जागरूकता अभियान फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की अगुवाई में वाहन निर्माताओं (OEM) के सहयोग से चलाया जा रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान FADA के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा E20 ईंधन की अनुकूलता पर स्पष्टीकरण जारी करने के बाद, लगभग एक हफ्ता या 10 दिन पहले इस अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
मुख्य बातें
-
सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आने के बाद अभियान शुरू हुआ।
सरकार द्वारा E20 ईंधन की अनुकूलता पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद इस अभियान की शुरुआत की गई। -
शोरूम में लगाए जा रहे हैं विशेष बैनर।
ग्राहकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि E20 ईंधन का इस्तेमाल सुरक्षित है। -
डीलरशिप कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया।
अभियान शुरू करने से पहले कर्मचारियों को E20 से जुड़ी जानकारी दी गई, ताकि वे ग्राहकों के सवालों का सही जवाब दे सकें। -
OEMs भी अभियान का हिस्सा हैं।
वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने स्तर पर ग्राहकों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।