{"_id":"6a616e23cfddec0c110fa569","slug":"monsoon-driving-tips-essential-safety-rules-protect-car-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Car Tips: बारिश में कार चला रहे हैं? ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सुरक्षित रहने के आसान उपाय","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Monsoon Car Tips: बारिश में कार चला रहे हैं? ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सुरक्षित रहने के आसान उपाय
Thu, 23 Jul 2026 06:58 AM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:58 AM IST
सार
Rain Driving Tips: बारिश में कार से सफर करना दोपहिया वाहनों की तुलना थोड़ा सुरक्षित माना जाता है। इससे बारिश में चालक भीगने से बच जाता है और यात्रा भी आरामदायम रहती है, लेकिन तेज बारिश, पानी से भरी सड़कें और कम विजिबिलिटी ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं। ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है। आइए जानते हैं मानसून में कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Safe Driving in Rain: बारिश के मौसम में कार से यात्रा करना आपको भीगने से बचाता है और बिना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार किए बिना डेस्टिनेशन पर पहुंचा देता है।हालांकि, तेज बारिश और सड़कों पर भरा पानी कार चालकों के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी करता है।
अंजान रास्तों पर भरे पानी के नीचे कहां गड्ढा है या कहां स्पीड ब्रेकर, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही कार के इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है या आपको किसी मुसीबत में डाल सकती है। आइए समझते हैं कि मानसून के दौरान सड़कों पर कार चलाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कार के ग्राउंड क्लियरेंस का रखें ध्यान
ड्राइविंग स्पीड और विजिबिलिटी को करें कंट्रोल
इमरजेंसी के लिए कार में जरूर रखें हैमर
अत्यधिक जलभराव वाले रास्ते में जाने से बचें
विज्ञापन
अंजान रास्तों पर भरे पानी के नीचे कहां गड्ढा है या कहां स्पीड ब्रेकर, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही कार के इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है या आपको किसी मुसीबत में डाल सकती है। आइए समझते हैं कि मानसून के दौरान सड़कों पर कार चलाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
कार के ग्राउंड क्लियरेंस का रखें ध्यान
- सड़क पर पानी का स्तर आपकी कार के ग्राउंड क्लियरेंस के लिए सबसे बड़ा पैमाना होता है:
- पहले गियर का इस्तेमाल: अगर जलभराव आपकी कार के निचले हिस्से यानी ग्राउंड क्लियरेंस के बराबर है, तो गाड़ी को हमेशा पहले गियरमें और बेहद धीमी गति से आगे बढ़ाएं। इस दौरान माइलेज की चिंता बिल्कुल न करें।
- डीजल गाड़ियों के लिए सावधानी: अगर आपके पास डीजल से चलने वाली गाड़ी है, तो आपको बहुत अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर पानी गलती से भी इंजन के एयर क्लीनर के अंदर चला गया, तो गाड़ी तुरंत बंद हो जाएगी और भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
ड्राइविंग स्पीड और विजिबिलिटी को करें कंट्रोल
- बारिश के दौरान अचानक किसी कठिन परिस्थिति में फंसने पर चालक को अपना संयम और आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए, इस दौरान इन बातों का ध्यान रखें।
- धीमी रखें रफ्तार: भारी बारिश में गाड़ी की स्पीड हमेशा नियंत्रित और धीमी रखें।
- हाईवे पर स्पीड लिमिट: अगर आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं, तो तेज बारिश के दौरान गाड़ी की रफ्तार 70 km/h से ज्यादा बिल्कुल न रखें।
- बड़ी गाड़ियों को बनाएं गाइड: अगर आप किसी ऐसे अनजान रास्ते से गुजर रहे हैं जहां पहली बार आए हैं, तो आगे चल रही किसी बस, ट्रक या बड़ी गाड़ी के पीछे-पीछे चलें।
- लाइट्स ऑन रखें: विजिबिलिटी कम होने पर कार की हेडलाइट्स चालू कर लें ताकि सामने और पीछे से आ रहे अन्य वाहनों को आपकी उपस्थिति का पता चल सके।
इमरजेंसी के लिए कार में जरूर रखें हैमर
- कार के अंदर पानी घुसने पर उसके संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक सिस्टम ठप हो सकते हैं:
- पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग फेलियर: शार्ट सर्किट या पानी की वजह से सेंट्रल लॉकिंग और पावर विंडो काम करना बंद कर सकते हैं, जिससे कार के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से लॉक हो जाते हैं।
- लाइफ-सेविंग टूल: ऐसी स्थिति में शीशा तोड़कर बाहर निकलने के लिए कार के केबिन में हमेशा एक इमरजेंसी हैमर होना चाहिए।
- अतिरिक्त जरूरी सामान: हैमर के साथ-साथ एक वर्किंग टॉर्च और एक टायर एयर पंप भी कार में हमेशा मौजूद होना चाहिए।
अत्यधिक जलभराव वाले रास्ते में जाने से बचें
- अगर आपके क्षेत्र में ज्यादा बारिश हो रही हो और पानी लगातार बढ़ रहा हो या आपकी कार पानी के बीच बंद हो गई हो:
- साइड में पार्क करें: कार बंद होने की स्थिति में तुरंत धक्का देकर उसे सड़क के किनारे किसी सुरक्षित स्थान पर पार्क कर दें।
- सुरक्षित स्थान पर जाएं: अगर सड़क पर पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा हो, तो कार के अंदर बैठे रहने के बजाय तुरंत बाहर निकलें और किसी सुरक्षित या ऊंचे स्थान पर चले जाएं और सहायता का इंतजार करें।
- पानी की लहरों का खतरा: कार के अंदर बैठे रहने पर पास से गुजरने वाली किसी बड़ी गाड़ी से उठने वाली पानी की तेज लहर आपकी कार को नुकसान पहुंचा सकती है और आपके लिए भी खतरा पैदा कर सकती है।