{"_id":"6a6170076f5daf528b02a265","slug":"nissan-recalls-over-168-000-vehicles-due-incorrect-certification-labels-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nissan Recall: गलत लेबलिंग के कारण 1.68 लाख वाहन रिकॉल, जानें किन मॉडल्स पर पड़ा असर और क्यों बढ़ा जोखिम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan Recall: गलत लेबलिंग के कारण 1.68 लाख वाहन रिकॉल, जानें किन मॉडल्स पर पड़ा असर और क्यों बढ़ा जोखिम
Thu, 23 Jul 2026 08:45 AM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:45 AM IST
सार
Nissan Recall: वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर ने अपनी लाखों गाड़ियों का रिकॉल किया है। NHTSA के अनुसार, इन गाड़ियों पर लगे सर्टिफिकेशन लेबल में तकनीकी जानकारी गलत छपी हुई है, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा हो सकता है। आइए जानते हैं इस रिकॉल की वजह, किन मॉडल्स पर इसका असर पड़ा है और कंपनी ग्राहकों के लिए क्या कदम उठा रही है।
विज्ञापन
1.68 लाख वाहन रिकॉल
- फोटो : nissanusa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nissan Safety Recall: निसान मोटर्स ने अमेरिका में अपने 1,68,149 वाहनों को रिकॉल करने का फैसला किया है। जिसकी वजह किसी मैकेनिकल खराबी नहीं, बल्कि सर्टिफिकेशन लेबल पर गलत जानकारी छपना है। अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, इस गलती से वाहन ओवरलोड होने का खतरा बढ़ सकता है, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।
क्या है पूरा मामला?
NHTSA के मुताबिक, प्रभावित वाहनों पर लगे सर्टिफिकेशन लेबल में ग्रॉस एक्सल वेट रेटिंग (GAWR) यानी कुल एक्सल वजन रेटिंग गलत दर्ज की गई है। यह लेबल वाहन पर अधिकतम सुरक्षित भार की जानकारी देता है। अगर इस पर गलत आंकड़े लिखे हों, तो वाहन को उसकी क्षमता से अधिक लोड किया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है।
किन मॉडल्स पर पड़ सकता है असर?
रिकॉल ने कुछ चुनिंदा निसान और इनफिनिटी मॉडल्स के लिए जारी किया गया है। इनमें निसान अरमाडा, इनफिनिटी QX56 और इनफिनिटी QX80 शामिल हैं। कंपनी ने इन मॉडल्स के कुल 1,68,149 वाहनों को रिकॉल सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
वाहन मालिकों के लिए क्या करेगी कंपनी?
गलत लेबल क्यों बन सकता है खतरा?
GAWR वाहन के प्रत्येक एक्सल पर डाले जा सकने वाले अधिकतम सुरक्षित वजन की जानकारी देता है। अगर यह जानकारी गलत हो, तो वाहन को निर्धारित सीमा से अधिक लोड किया जा सकता है। इससे ब्रेकिंग, हैंडलिंग और वाहन की स्थिरता प्रभावित हो सकती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

- निसान ने प्रभावित ग्राहकों के लिए समाधान भी तय कर लिया है। अधिकृत डीलरशिप्स पर वाहनों पर नया और सही सर्टिफिकेशन लेबल मुफ्त में लगाया जाएगा। जिन ग्राहकों के लिए संभव होगा, उन्हें नया लेबल डाक (Mail) के जरिए भी भेजा जाएगा, ताकि उसे आसानी से बदला जा सके।
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।