{"_id":"639af2fed1effb0ac164b84f","slug":"move-os3-update-will-be-released-for-all-ola-electric-scooters-know-feature-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OLA Move OS3: ओला के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए जारी होगा मूव ओएस3 अपडेट, जानें क्या होगा फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
OLA Move OS3: ओला के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए जारी होगा मूव ओएस3 अपडेट, जानें क्या होगा फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:51 PM IST
सार
ओला की ओर से अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए नया मूव ओएस3 सॉफ्टवेयर का अपडेट जल्द जारी होगा। कंपनी के संस्थापक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : ola electric
Link Copied
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों में से एक ओला की ओर से ग्राहकों को जल्द ही नया ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलने वाला है। कंपनी के संस्थापक भाविश अग्रवाल की ओर से हाल में ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से कब से नए ओएस के अपडेट की शुरूआत होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
कब से मिलेगा अपडेट
2 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola india
कंपनी के संस्थापक भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि ओला के स्कूटर्स को अगले हफ्ते से नए मूव ओएस3 की अपडेट दी जाएंगी। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इसका बीटा वर्जन जारी किया गया था। जिसे कुछ ग्राहकों को दिया गया था। लेकिन अब सभी ग्राहकों के लिए इस नए अपडेट को जारी किया जाएगा।
ओला के संस्थापक भाविश की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है कि MoveOS 3 अगले सप्ताह सभी के लिए शुरू हो रहा है! इसकी प्रमुख विशेषताओं में कई चीजें होगी और प्रदर्शन में बड़ा सुधार होगा। आशा है कि आप सभी इसका आनंद लेंगे। ओला एसडब्ल्यू टीम द्वारा शानदार काम किया गया है। एक साल में तीन बड़ी रिलीज कंपनी ने की हैं।
जानकारी के मुताबिक ओला के नए मूव ओएस3 में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। इन फीचर्स में हाइपरचार्जर नेटवर्क के साथ ही कंपेटिबिलिटी मोड, पार्टी मोड, मूड प्रॉक्सिमिटी अनलॉक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर को पार्टी मोड में शिफ्ट करते ही लाइट्स पार्टी मोड के हिसाब से सेट हो जाएंगी। इसके अलावा प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक के जरिए स्कूटर को मैनुअल तरीके से लॉक या अनलॉक करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इस अपडेट के बाद स्कूटर के पास आते ही यह अनलॉक हो जाएगा और दूर जाते ही लॉक हो जाएगा।
मूव ओएस 3 अपडेट में एक और शानदार फीचर मिलेगा। इस फीचर को हाइपर चार्जिंग के साथ दिया गया है। अपडेट के बाद इस फीचर की मदद से स्कूटर को कम समय में ज्यादा चार्ज किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक इस फीचर के जरिए सिर्फ एक मिनट की चार्जिंग से स्कूटर को तीन किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अगर स्कूटर को इस फीचर के साथ 15 मिनट तक चार्ज किया जाता है तो स्कूटर को 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।