{"_id":"639ae30aa8219c43f222ed6d","slug":"maruti-launched-many-cars-in-year-2022-like-alto-k10-baleno-brezza-grand-vitara-wagonr-spresso-xl6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender Automobile 2022: मारुति ने इस साल लॉन्च कीं कई बेहतरीन कारें, जानें किन कारों को मिला अपडेट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Year Ender Automobile 2022: मारुति ने इस साल लॉन्च कीं कई बेहतरीन कारें, जानें किन कारों को मिला अपडेट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:16 PM IST
सार
मारुति की ओर से साल 2022 में कई कारों को अपडेट किया गया और कुछ नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। इस खबर में हम ऐसी कारों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti suzuki
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति के लिए भी यह साल कई मायनों में खास रहा। कंपनी ने पूरे साल में कई नए वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया और कुछ उत्पादों को और बेहतर किया। हम इस खबर में साल 2022 के दौरान मारुति की ओर से पेश की गईं सभी नई कारों की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी
2 of 10
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से सबसे कम दाम में मिलने वाली कारों में शामिल ऑल्टो का के-10 सीएनजी मॉडल भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इस कार में सीएनजी को सिर्फ एक वैरिएंट में उपलब्ध करवाया गया। सीएनजी के साथ ऑल्टो के-10 को वीएक्सआई वैरिएंट में पेश किया गया जिसकी एक्स शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये रखी गई। सीएनजी के साथ के-10 का एक लीटर इंजन 56.69 PS की पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह पेट्रोल इंजन से थोड़ा कम है जो 65.26 PS की पावर और 89 न्यूटन मीटर टॉर्क देने का वादा करता है।
मारुति की ओर से नई S-Presso को साल 2022 में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है। नई एसप्रेसो में न्यू जेनरेशन K-Series 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जिससे कार को 66 बीएचपी की ताकत और 89 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसे पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा AMT का विकल्प भी दिया गया है।
फरवरी महीने में 2022 वैगनआर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। बेहतरीन एवरेज के लिए पहले से ही पसंद की जाने वाली वैगन आर में कंपनी 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट और 1.2-लीटर इंजन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 5.44 लाख रुपये से होती है।
साल 2015 में लॉन्च के बाद से ही बलेनो को काफी पसंद किया गया। लेकिन साल 2022 में इसके अपडेट वर्जन को भारतीय बाजार में पेश किया गया। अपडेट किए गए वर्जन में कंपनी ने कई नए फीचर्स को जोड़ा। इनमें हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए गए। कार में कंपनी ने एडवांस्ड के-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन दिया। जिससे न्यू एज बलेनो 66 किलोवॉट (89 हॉर्स पावर) की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।