सब्सक्राइब करें

Safe Driving Tips: वाहन चलाते समय कभी ना करें ये तीन काम, नहीं तो आफत में आ जाएगी जान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 11 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे वाहन चलाते समय लापरवाही के कारण होते हैं। अगर हम वाहन चलाते समय इन तीन कामों से दूरी बनाए रखें तो हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

विज्ञापन
Never do these three work while driving,otherwise life will be in trouble Mobile checking headphone loud music
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ही नहीं दुनियाभर में लोगों को वाहन चलाना पसंद होता है। लेकिन वाहन चलाते समय हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण कई बार हमारी जान पर बन आती है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही तीन कामों के बारे में बता रहे हैं जिनके कारण वाहन चलाते समय हम हादसे का शिकार हो सकते हैं।

Trending Videos

मोबाइल चलाना

Never do these three work while driving,otherwise life will be in trouble Mobile checking headphone loud music
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर लोग कार चलाते समय मोबाइल फोन पर या तो बात कर रहे होते हैं या फिर मैसेज को देख रहे होते हैं। ऐसा करते समय वो ये भूल जाते हैं कि वो सड़क पर अकेले नहीं हैं। सड़क पर दूसरे वाहन भी मौजूद रहते हैं। कार चलाते समय अगर मोबाइल का उपयोग किया जाता है तो इससे हम अपने साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल देते हैं। कई बार लोग कार चलाते समय मोबाइल का उपयोग करते हैं जिससे सड़क पर ध्यान नहीं होता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडफोन का उपयोग

Never do these three work while driving,otherwise life will be in trouble Mobile checking headphone loud music
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में मोबाइल चलाना और बाइक चलाते समय हेडफोन लगाना, भारत में काफी आम है। बाइक चलाते समय कई लोगों को फोन आने पर पता नहीं चलता और कुछ लोगों को बाइक चलाते समय बात करना या गाने सुनना पसंद होता है। इसलिए ऐसे लोग बाइक चलाते समय हेडफोन का उपयोग करते हैं। हेडफोन का उपयोग करना गलत नहीं है लेकिन अगर आप वाहन चला रहे हैं तो कभी हेडफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

तेज आवाज में म्यूजिक चलाना

Never do these three work while driving,otherwise life will be in trouble Mobile checking headphone loud music
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार चलाते समय गाने सुनना किसे पसंद नहीं होता। कुछ लोगों को कार में तेज आवाज में गाने बजाना पसंद होता है। इसके लिए शौकीन लोग आफ्टर मार्केट स्पीकर, सब-वूफर, एंपलीफायर और बेस ट्यूब लगाने से भी परहेज नहीं करते। ऐसा करने के बाद जब कार में तेज आवाज में म्यूजिक चलाया जाता है तो इससे सड़क पर दूसरे लोगों को असुविधा तो होती ही है, साथ ही कार चलाने वालों को दूसरे वाहनों के हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देती। तेज आवाज में गाने चलाना भी हानिकारक होता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन

होता है कानून का उल्लंघन

Never do these three work while driving,otherwise life will be in trouble Mobile checking headphone loud music
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर में बताए गए तीनों में से एक काम को करने भी हम यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसा करने पर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है और चालान भी काट सकती है। इसके अलावा ऐसा करते समय हम अपने साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed