पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Car Buying Planning? Don't Miss These 4 Launches July

Car Launches: नई कार खरीदने का सोच रहे? जुलाई में लॉन्च होने जा रही हैं ये गाड़ियां, जानें इनमें क्या होगा खास

Wed, 01 Jul 2026 10:41 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 01 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

Upcoming cars: जुलाई का महीना कार लवर्स के लिए बेहद शानदार होने वाला है। इस महीने कई नई और अपडेटेड कार्स भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लीजिए कि जुलाई में आपको कौन-कौन से नए विकल्प मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
New Car Buying Planning? Don't Miss These 4 Launches July
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

New car launches July 2026: जुलाई का महीना कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बेहद खास हाेने वाला है। मारुति सुजुकी, रेनॉल्ट, निसान और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां कुछ ही हफ्तों के गैप में अपनी नई और अपडेटेड गाड़ियां उतारने की तैयारी में हैं। क्या ये नए लॉन्च आपके बजट और जरूरतों पर खरे उतरेंगे? आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाली गाड़ियों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन


मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिल सकते हैं बड़े बदलाव
  • मारुति सुजुकी जुलाई के आखिरी तक ब्रिजा फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार कंपनी इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन जोड़ सकती है, जो करीब 99 bhp की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क देगा। वहीं, मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध रहेगा।
  • विज्ञापन
  • सीएनजी वेरिएंट में इस बार अंडरबॉडी-माउंटेड सीएनजी टैंक मिलने की संभावना है, जिससे बूट स्पेस पहले से बेहतर हो सकता है। इसके अलावा 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी इन बदलावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

रेनो कब उतारगी अपनी गाड़ी?
  • रेनो अपनी हैचबैक क्विड फेसलिफ्ट को तीन जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नई कार का डिजाइन डेशिया स्प्रिंग (Dacia Spring) से प्रेरित होगा, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आ सकता है।
  • हालांकि इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और मौजूदा ट्रांसमिशन विकल्प ही जारी रहेंगे।

निसान का मॉडल कब देगा दस्तक?
  • निसान नौ जुलाई को अपनी नई टेक्टॉन मिड-साइज एसयूवी पेश करेगी। यह एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 1.0-लीटर तथा 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा।
  • इसका डिजाइन कंपनी की बड़ी एसयूवी निसान पेट्रोल से प्रेरित होगा, जिससे इसे प्रीमियम लुक मिलने की उम्मीद है।

एमजी भी लाएगी नया प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल
  • इसी दिन एमजी भी अपना नया प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में उतारने की तैयारी मे है। माना जा रहा है कि यह मॉडल चीन के वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित होगा।
  • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो मिलकर 197 bhp की पावर देगा। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों का फायदा चाहते हैं।

कार खरीदने वालों के लिए क्यों खास रहेगा जुलाई?
जुलाई 2026 में अलग-अलग सेगमेंट की कई नई कार्स लॉन्च होने से ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प होंगे। खासकर ब्रिजा फेसलिफ्ट, क्विड फेसलिफ्ट और नेसान टेक्टॉन अपने-अपने सेगमेंट में सीधा मुकाबला करेंगी। ऐसे में नई कार खरीदने से पहले कीमत, फीचर्स, इंजन और परफॉर्मेंस की तुलना करना समझदारी होगी।

एक नजर में देखें कब कौन सी गाड़ी होगी लॉन्च...
 
कार का नाम लॉन्च की तारीख डिजाइन
रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट 3 जुलाई 2026 डेशिया स्प्रिंग 
निसान टेक्टॉन 9 जुलाई 2026 निसान पेट्रोल 
एमजी न्यू एनर्जी व्हीकल (PHEV) 9 जुलाई 2026 वूलिंग स्टारलाइट 560 
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट जुलाई के अंत तक मौजूदा ब्रेज़ा का स्पोर्टी/अपडेटेड लुक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed