Driving: चिलचिलाती धूप और चौंध से हाईवे पर ड्राइविंग में हो रही है परेशानी? NHAI के बताए बेहद काम के टिप्स
इस गर्म मौसम में, क्या आपको सूरज की तेज चमक से निपटने में मुश्किल हो रही है? तो, यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा साझा किए गए कुछ बेहद काम के सुझाव बताए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) देश भर के हाईवे को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार काम करता रहता है। इसी प्रयास के तहत प्राधिकरण वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स भी देता है। देश में चल रही भीषण लू (हीटवेव) और बढ़ते तापमान के बीच, चमचमाती डामर की लंबी सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। खासकर तेज धूप और 'सनग्लेयर' (आंखों पर पड़ने वाली तेज चमक) के कारण। इसी चिंता को देखते हुए, एनएचएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गर्मियों में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं।
Beat the summer glare and ensure clear visibility! Use sun visors, wear sunglasses, and keep your windshield clean for optimal vision on the road during summer. #NHAI #BuildingANation #SummerDrivingTips pic.twitter.com/ALLcYpvDX0
— NHAI (@NHAI_Official) May 12, 2026
ड्राइविंग के दौरान सनग्लासेस (धूप का चश्मा) पहनना क्यों जरूरी है?
सुनने में यह एक बेहद आम और साधारण सा सुझाव लग सकता है, लेकिन यह बेहद महत्वपूर्ण है:
-
चमक से बचाव: गर्मियों के दिनों में जब सूरज की धूप बहुत तेज होती है, तब सड़क पर कई तरह की चमकदार सतहों से परावर्तन (ग्लेयर) होता है।
-
तनाव से राहत: समय के हिसाब से यह चमक आपके आगे चल रही कार, सड़क के किनारे लगे गार्ड रेल्स या खुद आपकी गाड़ी की विंडस्क्रीन से आ सकती है।
-
मिराज इफेक्ट से सुरक्षा: सनग्लासेस पहनने से सड़क पर दिखने वाले भ्रम यानी मिराज इफेक्ट (मृगतृष्णा) से निपटने में मदद मिलती है। और यह आपकी आंखों पर पड़ने वाले तनाव को भी कम करता है।
साफ विंडशील्ड (गाड़ी का अगला शीशा) सनग्लेयर को कैसे कम करती है?
एनएचएआई द्वारा साझा किया गया दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सुझाव आपकी गाड़ी के शीशे की सफाई से जुड़ा है:
-
किरणों का बिखराव रोकना: जब गाड़ी की विंडशील्ड पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है या पानी की बूंदों के निशान रह जाते हैं। तो वे सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट (परावर्तित) या रिफ्रैक्ट (अपवर्तित) करने लगते हैं।
-
सीधा चेहरे पर असर: कई बार यह तेज चमक सीधे आपके चेहरे और आंखों पर पड़ती है। इसलिए विंडशील्ड को हमेशा साफ रखने से आप सूरज की इस तेज और परेशान करने वाली चमक को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
गाड़ी में दिए गए सन वाइजर का उपयोग कब करना चाहिए?
सूरज की स्थिति के हिसाब से गाड़ी में लगे सन वाइजर आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं:
-
सुबह और शाम के समय: सुबह (सूर्योदय) और शाम (सूर्यास्त) के वक्त सूरज लगभग आपकी नजरों के ठीक सामने यानी सीधी रेखा में होता है। जिससे आगे की सड़क देखना काफी मुश्किल हो जाता है।
-
सीधी धूप से बचाव: ऐसी स्थिति में कार के भीतर दिए गए सन वाइजर बेहद काम आते हैं। इन्हें नीचे करने से सीधे आने वाली धूप काफी हद तक ब्लॉक हो जाती है। जिससे गर्मियों का सनग्लेयर कम होता है और आप सुरक्षित ड्राइव कर पाते हैं।