{"_id":"6467404c67ecafe2c309be39","slug":"nissan-india-start-bookings-for-compact-suv-magnite-new-geza-special-edition-know-details-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite: निसान की इकलौती एसयूवी का आएगा नया वैरिएंट, कंपनी ने शुरू की बुकिंग, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan Magnite: निसान की इकलौती एसयूवी का आएगा नया वैरिएंट, कंपनी ने शुरू की बुकिंग, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 19 May 2023 09:27 PM IST
सार
निसान की ओर से मैग्नाइट एसयूवी का नया वैरिएंट जल्द लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसमें क्या खूबियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारतीय बाजार में मौजूद इकलौती एसयूवी मैग्नाइट के नए एडिशन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब तक पेश किया जा सकता है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी बता रहे हैं कि इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं।
Trending Videos
आएगा नया एडिशन
2 of 6
निसान मैग्नाइट
- फोटो : nissan india
निसान इंडिया की ओर से मैग्नाइट एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में अन्य एसयूवी को चुनौती देने के लिए कंपनी जल्द ही इसका नया गेजा एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन को मई के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर गेजा एडिशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन मोड के साथ ही इसकी बुकिंग ऑफलाइन मोड के जरिए भी की जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन में कई खूबियों को दिया जा सकता है। इनमें नौ इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, जेबीएल स्पीकर्स, रियर कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, शॉर्क फिन एंटीना के साथ ही कुछ सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
अभी कंपनी की ओर से इसके लिए सिर्फ 11 हजार रुपये में बुकिंग ली जा रही है। लेकिन लॉन्च के समय इसकी कीमतों की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल मैग्नाइट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 10.25 लाख रुपये तक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।