{"_id":"6391935e4ec30633b47a7dcb","slug":"nitin-gadkari-told-in-rajya-sabha-which-top-three-states-have-the-highest-demand-for-electric-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Vehicle: भारतीयों को पसंद आ रहे इलेक्ट्रिक वाहन, जानें कौन से तीन राज्यों में सबसे ज्यादा है डिमांड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Vehicle: भारतीयों को पसंद आ रहे इलेक्ट्रिक वाहन, जानें कौन से तीन राज्यों में सबसे ज्यादा है डिमांड
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:37 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि देश में कौन से तीन ऐसे राज्य हैं। जहां पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह वाहन पारंपरिक वाहनों के मुकाबले काफी आधुनिक हैं और ग्राहक इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। देश में वैसे तो सभी राज्यों में इनकी डिमांड है लेकिन हम इस खबर में टॉप तीन राज्यों की जानकारी दे रहे हैं जहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर बिक्री हो रही है।
Trending Videos
इन तीन राज्यों में होती है बंपर बिक्री
2 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola
उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र ऐसे तीन राज्य हैं। जहां पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होती है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। केंद्रीय मंत्री की ओर से यह जानकारी राज्यसभा में दी गई है।
नितिन गडकरी की ओर से राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी गई है कि देश में कुल 18 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। राज्य में 414978 इलेक्ट्रिक वाहनों का अब तक रजिस्ट्रेशन हो चुका है। यूपी के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां पर 183074 इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र आता है। जहां पर अब तक कुल 179087 ईवी रजिस्टर्ड करवाए जा चुके हैं।
लोगों की पंसद को जानने के साथ ही वाहन निर्माता भी लगातार नए इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर रहे हैं। भारतीय बाजार में टाटा, महिंद्रा, बीवाईडी, मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, जगुआर, वॉल्वो, एमजी, ह्यूंदै, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प, हीरो इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक, बजाज जैसी बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन ला चुकी हैं। वहीं भारतीय स्टार्टअप प्रवेग, अल्ट्रावॉयलेट, एथर एनर्जी, बाउंस इनफिनिटी, जैसी कंपनियों की ओर से भी बेहतरीन क्षमता के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया गया है।
साल 2022 में कई इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया जा चुका है। लेकिन साल 2023 भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए काफी खास रहने वाला है। अगले साल भी कई कंपनियों की ओर से नए और बेहतर इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।