सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

OLA Electric: जुलाई में भी ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई शानदार बिक्री, हुई 375 फीसदी की बढ़ोतरी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 01 Aug 2023 10:43 AM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स ने जुलाई महीने में भी लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा हुआ है। जुलाई 2023 के दौरान कंपनी ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola electric scooter sales of over 19 thousand units in july 2023, register 375 percent growth on yoy basis
For Reference Only - फोटो : ola electric

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी के लिए जुलाई का महीना काफी शानदार रहा। हम इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं कि कंपनी ने जुलाई 2023 के दौरान देशभर में कितनी यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि कंपनी के स्कूटर्स की क्या कीमत है।

Trending Videos
ola electric scooter sales of over 19 thousand units in july 2023, register 375 percent growth on yoy basis
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई बिक्री
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स की जुलाई 2023 के दौरान भी काफी बेहतर बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महीने में कंपनी ने 19 हजार यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 375 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter sales of over 19 thousand units in july 2023, register 375 percent growth on yoy basis
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
कंपनी के अधिकारियों ने क्या कहा
ओला इलेक्ट्रिक के सीबीओ अंकुश अग्रवाल ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक ने बाजार में अपनी स्थिति बनाए रखी है। हमारे क्रांतिकारी लेकिन किफायती एसवन एयर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के साथ, हम स्कूटर सेगमेंट में बड़े पैमाने पर बाजार में प्रवेश करके भारत में ईवी की पैठ बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। अत्यधिक बहुमुखी और सुलभ एसवन एयर आईसीई स्कूटरों के लिए एकदम सही जवाब है, और इसके बेजोड़ स्वामित्व की कुल लागत के साथ, यह #EndICEAge को बहुत तेजी से गति देगा। हम अगस्त में प्रवेश कर रहे हैं, हम एसवन एयर की डिलीवरी और आने वाली कई रोमांचक घोषणाओं के साथ हमारे बहुप्रतीक्षित वार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
ola electric scooter sales of over 19 thousand units in july 2023, register 375 percent growth on yoy basis
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
हाल में शुरू की है बुकिंग
ओला ने हाल में ही एसवन एयर के लिए बुकिंग को शुरू किया है। कंपनी की ओर से पहले इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लाया गया था। लेकिन बाद में इस कीमत के ऑफर को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed