सब्सक्राइब करें

Ola Move OS3: ओला ने पेश किया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कंपनी के स्कूटर लेने वालों को मिलेंगे ये फायदे

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 24 Oct 2022 11:44 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला ने अपने स्कूटर्स के लिए नए सॉफ्टवेयर का बीटा अपडेट दिया है। जिससे स्कूटर चलाने वालों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
Ola introduced a new software update company's scooter users will get these benefits
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला ने हाल में ही नया स्कूटर ओला एसवन एयर पेश किया है। इसी के साथ कंपनी ने मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर के बीटा वर्जन को भी पेश किया है। इस सॉफ्टवेयर को ओला के तीनों स्कूटर में अपडेट करना होगा। ओला की ओर से ओला एसवन एयर, एसवन और एसवन प्रो स्कूटर भारतीय बाजार में मिलते हैं। इन स्कूटर्स में सॉफ्वेयर अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को क्या नया अपडेट मिलेगा, आइए जानते हैं।

Trending Videos

क्या होगा खास

Ola introduced a new software update company's scooter users will get these benefits
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola

ओला की ओर से जो सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया है। उसमें हाइपरचार्जर नेटवर्क के साथ ही कंपेटिबिलिटी मोड, पार्टी मोड, मूड प्रॉक्सिमिटी अनलॉक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। पार्टी मोड में शिफ्ट करते ही स्कूटर की लाइट्स पार्टी मोड के हिसाब से सेट हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉक्सिमिटी अनलॉक में क्या है खास

Ola introduced a new software update company's scooter users will get these benefits
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola

प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक कंपनी की ओर से दिया गया शानदार फीचर है। एक बार स्कूटर में नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद स्कूटर को मैनुअल तरीके से लॉक या अनलॉक करने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी। अपडेट के बाद स्कूटर के पास आते ही ये अनलॉक हो जाएगा और दूर जाते ही स्कूटर लॉक हो जाएगा। दुनियाभर की कुछ प्रीमियम बाइक्स में ये फीचर मिलता है। भारतीय बाजार में ओला की ओर से इस फीचर को अपने स्कूटर्स में दिया गया है। कंपनी की ओर से इस फीचर को पेटेंट भी करवा लिया गया है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

बढ़ेगी चार्जिंग की स्पीड

Ola introduced a new software update company's scooter users will get these benefits
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola

कंपनी की ओर से मूव ओएस 3 अपडेट में एक और शानदार फीचर दिया गया है। इस फीचर को हाइपर चार्जिंग के साथ दिया गया है। अपडेट के बाद इस फीचर की मदद से स्कूटर को कम समय में ज्यादा चार्ज किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक इस फीचर के जरिए सिर्फ एक मिनट की चार्जिंग से स्कूटर को तीन किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अगर स्कूटर को इस फीचर के साथ 15 मिनट तक चार्ज किया जाता है तो स्कूटर को 50 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

मिलेगा वैकेशन मोड

Ola introduced a new software update company's scooter users will get these benefits
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola

स्कूटर में नए सॉफ्टवेयर अपडेट में कंपनी ने वैकेशन मोड भी दिया है। इस मोड को सिलेक्ट करने के बाद अगर आप लंबे समय तक स्कूटर को नहीं चलाते हैं तो स्कूटर खुद पावर बचाकर रखता है। इस फीचर के साथ स्कूटर की पावर को 200 दिनों तक बचाकर रखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो वापस आने के बाद आपको स्कूटर चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।
 

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed