सब्सक्राइब करें

OLA New Ev: चार हजार से 80 हजार ईवी का सफर करने वाली ओला लाएगी छह नई ईवी, सीईओ ने बताया पूरा प्लान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 29 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

ओला के संस्थापक और सीईओ ने साल 2022 खत्म होने पर कई मुद्दों अपनी राय दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले सालों में कितने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Ola is working to bring six new Evs and CEO bhavish aggarwal told how was the year 2022
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया बनाने वाली कंपनी ओला के लिए साल 2022 काफी खास रहा है। कंपनी ने इस दौरान सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री भी की है। साथ ही कंपनी कई और ईवी को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से कब तक नए ईवी को लाया जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

Trending Videos

कितने वाहन लाएगी ओला

Ola is working to bring six new Evs and CEO bhavish aggarwal told how was the year 2022
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने साल 2022 खत्म होते-होते कंपनी की कई योजनाओं की जानकारी दी है। भाविश ने यह जानकारी ब्लॉग के जरिए दी है। इसमें उन्होंने बताया है कि कंपनी आने वाले सालों में कई और इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इन वाहनों में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर बाइक, कार और एसयूवी शामिल है। उन्होंने बताया कि साल 2024 में कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार को बाजार में पेश किया जाएगा। इसके अलावा साल 2027 तक छह नए इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

15 महीनों में कंपनी ने हासिल किया मुकाम

Ola is working to bring six new Evs and CEO bhavish aggarwal told how was the year 2022
For Reference Only - फोटो : ola electric
भाविश ने बताया कि ओला ने 15 अगस्त 2021 को अपने सफर की शुरुआत की थी। जिसके बाद 15 महीनों में ही कंपनी रेवेन्यू और वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी बनने का मुकाम हासिल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि साल 2022 के दौरान ही कंपनी ने करीब डेढ़ लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। इसके अलावा कंपनी अपने मिशन इलेक्ट्रिक पर काम करते हुए साल 2025 तक सभी दो पहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने पर काम कर रही है। साल 2030 तक कंपनी उम्मीद करती है कि सभी कारें भी इलेक्ट्रिक कारों में बदल जाएंगी।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

भारत में है ईवी का ग्लोबल हब बनने की क्षमता

Ola is working to bring six new Evs and CEO bhavish aggarwal told how was the year 2022
For Reference Only - फोटो : ola electric
भाविश अग्रवाल ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का ग्लोबल हब बनने की क्षमता है। लेकिन इसके लिए खास रणनीति पर काम करना होगा। अगर भारत में वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रिक वाहन बनाए जाएं, रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश किया जाए, कोर टेक्नोलॉजी बनाई जाए, नए माल और कंपोनेंट्स की लोकल सप्लाई चेन बनाई जाए और दुनिया से बेहतरीन टैलेंट को आकर्षित किया जाए तो ग्लोबल हब बनना संभव है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन

कंपनी के लिए कैसा रहा साल 2022

Ola is working to bring six new Evs and CEO bhavish aggarwal told how was the year 2022
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 की बात करें तो कंपनी के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ। कंपनी ने जनवरी से नवंबर के बीच सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की। इसी के साथ कंपनी ने लगातार अपने उत्पादों को बेहतर बनाने पर भी काम किया। कंपनी ने दिसंबर में मूव ओएस3 को भी अपडेट के साथ देना शुरू किया है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें कॉल, मैसेज अलर्ट, एडवांस री-जनरेशन मोड, पार्टी मोड, हाइपरचार्जिंग, हिल होल्ड असिस्ट, वैकेशन मोड, प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। जिससे मौजूदा ग्राहकों के साथ ही नए ग्राहकों को भी शानदार अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed