सब्सक्राइब करें

Ola Move OS4: ओला कर रही इलेक्ट्रिक स्कूटर को नचाने की तैयारी, सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 05 Apr 2023 01:28 PM IST
सार

ओला की ओर से जानकारी दी गई है कि जल्द ही मूव ओएस4 को लाया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से क्या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola move OS4 came soon with concert mode, bhavish aggarwal gave information on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही नया ओएस ला सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से क्या जानकारी दी गई है।

Trending Videos

आएगा नया ओएस

ola move OS4 came soon with concert mode, bhavish aggarwal gave information on social media
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि कंपनी की ओर से जल्द ही नया ओएस4 लाया जा सकता है। नए ओएस में कंपनी की ओर से कई फीचर्स को जोड़ा जाएगा, जिनमें कॉन्सर्ट मोड जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर की विडियो

ola move OS4 came soon with concert mode, bhavish aggarwal gave information on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक विडियो को शेयर किया है। विडियो में ओला की नई फ्यूचर फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खड़ा किया ग्रया है और लगातार स्कूटर की लाइट्स कॉन्सर्ट मोड की तरह जल रही हैं। इसके साथ ही भाविश ने पूछा है कि अब पार्टी मोड के बाद कॉन्सर्ट मोड जल्द लाया जाएगा। क्या आप सभी ओएस4 में इस फीचर को चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कम हुई कीमत

ola move OS4 came soon with concert mode, bhavish aggarwal gave information on social media
For Reference Only - फोटो : ola electric
ओला की ओर से हाल में ही एसवन प्रो की कीमत को कम किया गया है। अब इसे 1.25 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। जानकारों का कहना है कि ओला की ओर से एसवन एयर को लाने के बाद इसकी बिक्री पर असर हो रहा था, जिसके कारण कंपनी ने ओला एसवन प्रो की कीमत को कम किया है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

मूव ओएस 3 में क्या मिला

ola move OS4 came soon with concert mode, bhavish aggarwal gave information on social media
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया
ओला की ओर से मूव ओएस3 को भी कुछ समय पहले लॉन्च किया गया था। जिसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया था। इनमें हाइपर चार्जिंग, सेटिंग मोड, आर्टिफिशियल साउंड, पार्टी मोड, वेकेशन मोड, हिल होल्ड फीचर, प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक जैसे फीचर्स को जोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed