फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric: नवंबर में भी ओला स्कूटर्स ने चलाया जादू, 30 दिन में बिके 20 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर

Thu, 01 Dec 2022 03:47 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 01 Dec 2022 03:47 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला के लिए नवंबर 2022 का महीना भी बेहद शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान करीब 20 हजार यूनिट्स की बिक्री की है।

विज्ञापन
Ola sales crossed 20000 again in November 2022 ola electric scooters price details
For Reference Only - फोटो : ola electric

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया बनाने वाली कंपनी ओला ने नवंबर महीने में भी सेल्स के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने 30 दिनों में 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। हम इस खबर में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री के आंकड़ें और मॉडल्स की जानकारी दे रहे हैं।

नवंबर रहा शानदार

Ola sales crossed 20000 again in November 2022 ola electric scooters price details
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
ओला के लिए नवंबर का महीना भी शानदार रहा। फेस्टिव सीजन के महीने अक्तूबर के बाद भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की। अक्तूबर महीने में भी कंपनी ने इतने ही स्कूटर्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी

Ola sales crossed 20000 again in November 2022 ola electric scooters price details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि नवंबर में हमारी बिक्री फिर से 20000 को पार कर गई। भारत में सबसे बड़ी ईवी कंपनी मार्जिन से! हमारे ग्राहकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। जून 2021 में 1400 ईवी से, आज 90% ईवी शेयर तक, प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में #EndIceAge पूरा हो गया है! 2025 के अंत तक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में 100 फीसदी ईवी होंगे।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी करती है इन स्कूटर्स की बिक्री

Ola sales crossed 20000 again in November 2022 ola electric scooters price details
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से मौजूदा समय में तीन स्कूटर्स की भारतीय बाजार में बिक्री हो रही है। इनमें एस वन, एस वन एयर और एस वन प्रो हैं। दिवाली से पहले ही कंपनी ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन एयर को 84,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक ओला एस वन एयर की बुकिंग फरवरी 2023 में शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

क्या है कीमत

Ola sales crossed 20000 again in November 2022 ola electric scooters price details
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
ओला का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन एयर है। जिसे अक्तूबर के आखिर में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस स्कूटर को 84,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बेच रही है। इसके बाद ओला का एसवन स्कूटर है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 99,999 हजार रुपये है। ओला की ओर से सबसे महंगा उत्पाद एसवन प्रो है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी की ओर से अगले साल होली तक इलेक्ट्रिक बाइक लाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed