सब्सक्राइब करें

7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 28 Jan 2023 02:31 PM IST
सार

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट है। इस सेगमेंट में सात सीटों वाले वाहनों के कुछ ऐसे विकल्प भी बाजार में मिलते हैं, जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन
Plan a road trip with the family or friends in these seven seater SUVs, scorpio xuv700 hector safari
MG Hector Facelift 2023 - फोटो : MG Motor India

आजकल सभी को एसयूवी जैसे दमदार और ऊंचे वाहन पसंद आते हैं जिन्हें ऑफ रोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है या फिर दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ आप एसयूवी में रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम इस खबर में ऐसी कुछ एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं जो सात सीटों के विकल्प के साथ आती हैं।

Trending Videos

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

Plan a road trip with the family or friends in these seven seater SUVs, scorpio xuv700 hector safari
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक काफी दमदार एसयूवी है। इसकी रोड प्रजेंस भी काफी ज्यादा है। आइकॉनिक डिजाइन वाली स्कॉर्पियो क्लासिक में कंपनी बेहतरीन फीचर्स के साथ ही सुरक्षा भी ऑफर करती है। इसमें सात सीटों का विकल्प मिलता है, जिससे यह एसयूवी बड़े परिवार के साथ रोड ट्रिप पर जाने के लिए एकदम फिट बैठती है। इसमें सिर्फ दो वैरिएंट एस और एस11 मिलते हैं। दोनों ही वैरिएंट डीजल इंजन के साथ आते हैं। सात सीटों वाली इस एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत 12.64 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो एन

Plan a road trip with the family or friends in these seven seater SUVs, scorpio xuv700 hector safari
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से दूसरी एसयूवी स्कॉर्पियो एन को पिछले साल ही पेश किया गया था। क्लासिक के मुकाबले इसके डिजाइन को पूरी तरह से फ्रेश रखा गया है। इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स में ऑफर किया जाता है। एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 12.74 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसका टॉप वैरिएंट 24.05 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

एक्सयूवी700

Plan a road trip with the family or friends in these seven seater SUVs, scorpio xuv700 hector safari
महिंद्रा एक्सयूवी 700 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी700 एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी ने कई खास फीचर्स को जोड़ा है। इन फीचर्स में ADAS जैसा सेफ्टी फीचर भी शामिल है। कंपनी इस एसयूवी को स्कॉर्पियो एन से ऊपर रखती है और लग्जरी के साथ ही ज्यादा आरामदायक सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर इसे पेश करती है। एक्सयूवी700 के सात सीटों वाले वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 17.20 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके सात सीटों वाले टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 25.48 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

एमजी हेक्टर

Plan a road trip with the family or friends in these seven seater SUVs, scorpio xuv700 hector safari
MG Hector Facelift 2023 - फोटो : MG Motor India
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से सात सीटों के विकल्प के साथ मिड साइज एसयूवी हेक्टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के तौर पर भी पेश करती है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें लेवल-2 ADAS ऑफर करती है। जिससे यह काफी सुरक्षित एसयूवी में से एक बन जाती है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 17.49 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed