बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Second Hand Car: पुरानी कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, इन छह बातों का रखें ध्यान नहीं तो होगा नुकसान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 24 Oct 2022 01:08 PM IST
सार

अगर आपका नई कार लेने का बजट नहीं है। लेकिन कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप पुरानी कार लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। पुरानी कार खरीदने के समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
planning to buy an old car, keep these things in mind otherwise there will be loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

नई कार की तरह ही पुरानी कार खरीदना काफी आसान हो गया है। बाजार में आकर्षक फाइनेंस स्कीम और कम दाम के कारण लोग पुरानी कार खरीदते हैं। ऐसे में कुछ बातों की अनदेखी करने से नुकसान हो सकता है। इस खबर में हम कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर पुरानी कार खरीदने के समय हम नुकसान से बच सकते हैं।

Trending Videos

कार को ध्यान से देखें 

planning to buy an old car, keep these things in mind otherwise there will be loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी पुरानी कार खरीदने जाएं उसके पहले कार पर बारीकी से नजर बनाएं। कार को ध्यान से देखने पर कार में खामियों की जानकारी मिल जाएगी। साथ में आपको इस बात की भी जानकारी हो जाएगी कि कार खरीदने के बाद आपको कितना और खर्चा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की चेकिंग करें 

planning to buy an old car, keep these things in mind otherwise there will be loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार खरीदने से पहले कार का नंबर लेकर संबंधित अथॉरिटी से डिटेल्स चेक करें। ऐसा करने पर आपको कार के मालिक और अन्य जानकारियां मिल जाएंगी। इससे एक बात को पक्की हो जाएगी कि जो व्यक्ति आपको कार बेच रहा है वो आपको कार के बारे में सही जानकारी दे रहा है या नहीं। इसके साथ ही कार के ऊपर कोई चालान है या नहीं, टैक्स बकाया है या नहीं आदि की जानकारी भी आपको मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

कंपनी से लें रिकॉर्ड 

planning to buy an old car, keep these things in mind otherwise there will be loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कोशिश करें कि कार को पास के सर्विस सेंटर पर ले जाएं। वहां जाकर कंपनी के सर्विस सेंटर से उसकी जानकारी लें। ऐसा करने पर आपको इस बात की जानकारी हो जाएगी कि क्या कार समय पर सर्विस होती है या नहीं। कार में कभी किसी पार्ट को बदला गया है या नहीं। अगर बदला गया है तो उसकी जानकारी आपको दी गई है या नहीं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन

इंश्योरेंस चेक करें 

planning to buy an old car, keep these things in mind otherwise there will be loss
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार के पेपर्स देखते समय इंश्योरेंस को भी जरूर देखें। इसमें आपको पता चलेगा कि कार पर कभी क्लेम लिया गया है या नहीं। साथ ही आपको इसमें कार की वैल्यू की भी जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed