{"_id":"6a75cf066b5c11e47003a159","slug":"scorpio-n-facelift-vs-safari-features-engine-specs-comparison-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट बनाम टाटा सफारी: जानें कीमत, फीचर्स और पावर के मामले में कौन सी कार है बेस्ट?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट बनाम टाटा सफारी: जानें कीमत, फीचर्स और पावर के मामले में कौन सी कार है बेस्ट?
Fri, 07 Aug 2026 05:56 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:56 PM IST
सार
Scorpio N Facelift vs Safari: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी एसयूवी स्कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई नए और एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर, टाटा सफारी अपनी दमदार रोड प्रेजेंस, प्रीमियम इंटीरियर और सेफ्टी के लिए जानी जाती है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि कीमत, डाइमेंशन, कलर ऑप्शन, पावरट्रेन और फीचर्स के आधार पर इन दोनों SUV में कौन ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट और सफारी की तुलना
- फोटो : mahindra and tatamotors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Best SUV in India: महिंद्रा ने अपने स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में वे सभी मॉडल जोड़ दिए हैं, जिनकी कमी पिछले मॉडल में खरीदारों को महसूस हो रही थी। अब यह एसयूवी पूरी तरह तैयार होकर अपने सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे रही है। दूसरी ओर, टाटा सफारी टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप एसयूवी है, जो अपने बोल्ड डिजाइन, शानदार रोड प्रेजेंस, फीचर-रिच इंटीरियर और बेहतरीन सेफ्टी के लिए पसंद की जाती है। अगर आप इन दोनों में से एक को चुनने में कन्फ्यूज हैं, तो यहां दोनों का कंपैरिजन दिया गया है। जिससे आपको किसी एक को चुनने में आसानी हो सकती है।
कीमत में कितना है फर्क?
साइज और डाइमेंशन की तुलना
किसके पास ज्यादा कलर ऑप्शंस हैं?
इंजन और पावरट्रेन में कौन ज्यादा बेहतर?
फीचर्स में कौन आगे है
दोनों ही एसयूवी प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
कीमत में कितना है फर्क?
- कीमत के मामले में दोनों SUVs के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ टाटा सफारी है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 13.40 लाख है, जो स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत (₹13.69 लाख) से लगभग 29 हजार सस्ती है। यानी बेस वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए सफारी एक किफायती विकल्प बनती है।
- हालांकि, अगर टॉप-एंड वेरिएंट की बात करें तो यहां पासा पलट जाता है। टाटा सफारी का टॉप मॉडल 26.76 लाख रुपये में आता है, जबकि स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये है। इस तरह सफारी का टॉप वेरिएंट स्कॉर्पियो एन के मुकाबले 1.27 लाख रुपये ज्यादा महंगा साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साइज और डाइमेंशन की तुलना
- साइज के लिहाज से देखा जाए तो टाटा सफारी लंबाई और चौड़ाई में स्कॉर्पियो एन से थोड़ी आगे है। सफारी की लंबाई 4668 मिमी है जो स्कॉर्पियो एन (4662 मिमी) से छह मिमी ज्यादा है, वहीं इसकी चौड़ाई 1922 मिमी है जो स्कॉर्पियो एन (1917 मिमी) से 5 मिमी अधिक है। यह मामूली अंतर सफारी को बाहर से थोड़ा चौड़ा और लंबा लुक देता है।
- दूसरी तरफ, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन अपनी ऊंचाई और व्हीलबेस की वजह रोड पर ज्यादा दमदार दिखती है। स्कॉर्पियो एन की ऊंचाई 1857 मिमी है, जो सफारी (1795 मिमी) से पूरे 62 मिमी ज्यादा है, जिससे इसे एक क्लासिक अपराइट और इम्पोजिंग SUV लुक मिलता है। इसके अलावा, स्कॉर्पियो एन का व्हीलबेस 2750 मिमी है जो सफारी (2741 मिमी) से 9 मिमी बड़ा है। यह बड़ा व्हीलबेस गाड़ी को तेज रफ्तार पर बेहतर स्थिरता देने के साथ-साथ रियर सीट्स पर थोड़ा ज्यादा लेगरूम भी प्रदान करता है।
किसके पास ज्यादा कलर ऑप्शंस हैं?
- कलर वेरिएंट्स के मामले में टाटा सफारी अपने ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देती है। सफारी में कुल नौ शेड्स उपलब्ध हैं, जिनमें प्योर ग्रे, फ्रॉस्ट व्हाइट, डेटोना ग्रे, रॉयल ब्लू, सुपरनोवा कॉपर, कॉस्मिक गोल्ड, डार्क (ग्लॉस ब्लैक), स्टेल्थ (मैट ब्लैक) और रेड डार्क शामिल हैं। इसके अलावा सफारी में डुअल-टोन ब्लैक रूफ का ऑप्शन भी दिया गया है, जो इसके लुक को स्पॉर्टी बनाता है।
- वहीं स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कुल पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं, एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, डीप फॉरेस्ट, गैलेक्सी ग्रे (नया) और ओशियानिक (नया)। भले ही स्कॉर्पियो में शेड्स की संख्या कम है, लेकिन इसका नया ओशियानिक कलर और सफारी का सुपरनोवा कॉपर शेड कार प्रेमियों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।
इंजन और पावरट्रेन में कौन ज्यादा बेहतर?
- इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में दो इंजन विकल्प मिलते हैं 2-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल (203 PS पावर और 380 Nm टॉर्क) और 2.2-लीटर mHawk डीजल (175 PS पावर और 400 Nm टॉर्क)।
- दूसरी ओर, टाटा सफारी में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (170 PS पावर और 280 Nm टॉर्क) और 2-लीटर डीजल इंजन (170 PS पावर और 350 Nm टॉर्क) दिया गया है। टर्बो-पेट्रोल सेगमेंट में स्कॉर्पियो एन सफारी से काफी ज्यादा पावरफुल और ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है, जबकि डीजल इंजन के मामले में दोनों गाड़ियों का आउटपुट लगभग समान है।
- ड्राइवट्रेन और गियरबॉक्स पर दोनों ही एसयूवी में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। हालांकि, सबसे बड़ा अंतर आपको ड्राइव सिस्टम में देखने को मिल सकता है। जहां टाटा सफारी केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप के साथ आती है, वहीं स्कॉर्पियो एन रियर-व्हील ड्राइव (RWD) के साथ-साथ प्रॉपर 4WD (4-व्हील ड्राइव) का ऑप्शन भी देती है। यह 4WD सिस्टम कठिन रास्तों और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए स्कॉर्पियो एन को एक बेहतर और सक्षम विकल्प बनाता है।
फीचर्स में कौन आगे है
दोनों ही एसयूवी प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर देखने को मिलते हैं।
- इंफोटेनमेंट स्क्रीन: स्कॉर्पियो एन में 12.3-इंच का डिस्प्ले है, जबकि सफारी में 14.5-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है।
- साउंड सिस्टम: स्कॉर्पियो एन में 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम है, जबकि सफारी में डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर वाला जेबीएल (JBL) सिस्टम दिया गया है।
- कैमरा: स्कॉर्पियो एन में एडवांस 540-डिग्री कैमरा मिलता है, वहीं सफारी 360-डिग्री कैमरे से लैस है।
- एयरबैग्स: स्कॉर्पियो एन में 6 एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि सफारी में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं।
- वेंटिलेटेड सीट्स: स्कॉर्पियो एन में केवल फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड हैं, जबकि सफारी में फ्रंट और सेकंड रो दोनों जगह वेंटिलेटेड सीट्स का ऑप्शन मिलता है।
- व्हील्स: स्कॉर्पियो एन में 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि सफारी में 19-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।
- कॉमन फीचर्स: दोनों ही SUVs में लेवल-2 ADAS, पैनोरामिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे हाइलाइट फीचर्स मिलते हैं।