सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   September auto sales 2025

September Auto Sales: जारी हुए ऑटो कंपनियों के सितंबर बिक्री के आंकड़े, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Fri, 03 Oct 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

सितंबर 2025 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए खास रहा। नवरात्रि और जीएसटी कटौती ने ग्राहकों की डिमांड बढ़ाई। मारुति सुजुकी ने 1.89 लाख गाड़ियां बेचीं, टाटा मोटर्स ने 47% की ग्रोथ दर्ज की और रॉयल एनफील्ड ने पहली बार 1.24 लाख बाइक बेचने का रिकॉर्ड बनाया।

September auto sales 2025
सांकेतिक फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ऑटो कंपनियों ने सितंबर महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं और कंपनियों का ओवरऑल प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है। ये तिमाही ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। बेहतर मानसून, जीएसटी दरों में कटौती और त्योहारों की शुरुआत ने बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। जानिए कैसा रहा कंपनियों का प्रदर्शन।
Trending Videos

मारुति सुजुकी 


मारुति सुजूकी ने अपने सितंबर तिमाही बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले साल 1,84,727 यूनिट्स के मुकाबले इस महीने 3% ज्यादा 1,89,665 यूनिट्स बेचे। हालांकि कंपनी की घरेलू बिक्री में गिरावट देखने को मिली। देश में पैसेंजर वाहन की बिक्री पिछले साल 1,44,962 यूनिट्स के मुकाबले 8% घटकर इस साल 1,32,820 यूनिट्स रही। वहीं सितंबर में कंपनी ने निर्यात में रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का निर्यात पिछले साल 27,728 यूनिट्स के मुकाबले इस साल 42,204 यूनिट्स रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सेगमेंट के हिसाब से बिक्री की बात करें तो कंपनी की मिनी कार (अल्टो, एस-प्रेसो) की सालाना बिक्री 30% गिरावट के साथ 7,208 यूनिट्स रही, कंपैक्ट कार (बलेनो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट) की सालाना बिक्री 66,882 यूनिट्स रही, यूटिलिटी वाहन (ग्रांड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6) की सालाना बिक्री 21% की गिरावट के साथ 48,695 यूनिट्स रही।

टाटा मोटर्स 


देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में रिकॉर्ड पैसेंजर वाहन (PV) बिक्री दर्ज की। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 47% ज्यादा 60,907 यूनिट्स पैसेंजर वाहन बेचे। पैसेंजर वाहन के साथ-साथ कमर्शियल वाहनों (CV) की बिक्री भी बढ़ी। सितंबर 2025 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 19% बढ़कर 35,862 यूनिट्स रही। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बिक्री सालाना आधार पर 96% बढ़कर 9,191 यूनिट्स रही। सीएनजी वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 105% बढ़कर 17,800 यूनिट्स रही।

सेगमेंट के हिसाब से कंपनी की सबसे पॉपुलर एसयूवी नेक्सॉन ने सितंबर 2025 में सबसे ज्यादा 22,500 यूनिट्स बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया। ये अब तक किसी भी टाटा पैसेंजर वाहन की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। साथ ही हैरियर और सफारी की डिमांड भी बढ़ी है। नए एडवेंचर एक्स एडिशन और पावरट्रेन विकल्पों ने इन्हें ग्राहकों के बीच और मशहूर बनाया है। वहीं पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करती दिख रही है। इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी कि 1 अक्टूबर 2025 से टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहन बिजनेस को अलग कंपनी टीएमएलसीवी (TMLCV) में ट्रांसफर कर दिया है जबकि पैसेंजर वाहन बिजनेस पैरेंट कंपनी के पास ही रहेगा।

रॉयल एनफील्ड 


दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने सितंबर 2025 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर 2024 में कुल 86,978 मोटरसाइकिल के मुकाबले 43% ज्यादा 1,24,328 मोटरसाइकिलें बेचीं। सितंबर 2025 में घरेलू बिक्री पिछले साल 79,325 यूनिट्स के मुकाबले 43% बढ़कर इस बार 1,13,573 यूनिट्स रही। अगर निर्यात की बात करें तो कंपनी ने पिछले साल 7,653 यूनिट्स के मुकाबले 41% ज्यादा 10,755 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया।

त्योहारों की शुरुआत और जीएसटी दरों में कटौती ने सितंबर को ऑटो कंपनियों के लिए सुनहरा महीना बना दिया। मारुति का निर्यात, टाटा की नेक्सॉन और रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों ने बिक्री के नए रिकॉर्ड कायम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed