फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Steel Rim vs Alloy Wheels: Upgrading Worth It? Benefits Every Car Owner Know

Alloy Wheels In Car: कार में स्टील रिम की जगह अलॉय व्हील्स लगवाना क्या वाकई है सही फैसला? जानें इसके फायदे

Wed, 29 Jul 2026 05:24 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 29 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

Car Alloy Wheels:  क्या स्टील रिम वाल कार में अलॉय व्हील्स लगवाने में सच में फायदा होता है? जानिए माइलेज, ब्रेकिंग, हैंडलिंग और स्टाइल पर इसका कितना असर पड़ता है।

विज्ञापन
Steel Rim vs Alloy Wheels: Upgrading Worth It? Benefits Every Car Owner Know
अलॉय व्हील्स के फायदे - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Alloy Wheels Benefits: देश में हर महीने लाखों नई कारें बिकती हैं और इनमें कई मॉडल अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ भी आते हैं। कुछ वेरिएंट्स में कंपनी स्टील रिम देती है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ऐसे में कई लोग बाद में अपनी कार मेंअलॉय व्हील्स लगवा लेते हैं। लेकिन क्या यह बदलाव सिर्फ लुक्स के लिए होता है या इससे ड्राइविंग और परफॉर्मेंस में भी फर्क पड़ता है? आइए जानते हैं Steel Rim और Alloy Wheels के बीच का अंतर और Alloy Wheels के बड़े फायदे।

विज्ञापन


Steel Rim और Alloy Wheels में क्या है अंतर?
वाहन निर्माता एक ही कार को अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश करते हैं। बेस वेरिएंट में लागत कम रखने के लिए स्टील रिम दिए जाते हैं, जबकि टॉप वेरिएंट्स में बेहतर डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए अलॉय व्हील्स लगाए जाते हैं। इसी वजह से कई ग्राहक बाद में अपनी कार में  अलॉय व्हील्स लगवाने का फैसला करते हैं।
विज्ञापन


1. वजन कम होने से बेहतर माइलेज
 स्टील रिम की तुलना में अलॉय व्हील्स का वजन कम माना जाता है। ऐसे में हल्के पहियों की वजह से कार पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ता, जिससे इंजन पर दबाव कम होता है। इसका फायदा बेहतर माइलेज और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस के रूप में मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. हैंडलिंग होती है ज्यादा बेहतर
अलॉय व्हील्स के हल्के वजन का असर ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर भी पड़ता है। कार की हैंडलिंग ज्यादा बेहतर महसूस होती है और वाहन अधिक संतुलित व रिस्पॉन्सिव तरीके से चलता है। खासकर हाईवे और कॉर्नरिंग के दौरान इसका फायदा महसूस किया जा सकता है।

3. ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में मिलता है फायदा
अलॉय व्हील्स का डिजाइन स्टील रिम की तुलना में ज्यादा खुला होता है। इससे हवा आसानी से ब्रेक और टायर तक पहुंचती है, जिससे ब्रेक सिस्टम ठंडा रहता है। इसका असर बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और अधिक सुरक्षित ड्राइविंग के रूप में देखने को मिलता है।

4. जंग लगने का खतरा भी होता है कम
स्टील रिम पर समय के साथ पानी, धूल और नमी की वजह से जंग लगने की संभावना रहती है। वहीं  अलॉय व्हील्स में यह समस्या काफी कम होती है। इसलिए ये लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बने रहते हैं और कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है।

5. कार को मिलता है प्रीमियम लुक
 अलॉय व्हील्स का सबसे बड़ा आकर्षण उनका स्टाइलिश डिजाइन है। बाजार में कई तरह के डिजाइन और फिनिश उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। वहीं, स्टील रिम आमतौर पर साधारण डिजाइन में ही आते हैं।


क्या अलॉय व्हील्स लगवाना सही फैसला है?
अगर आप अपनी कार की स्टाइलिंग, हैंडलिंग, ब्रेकिंग और हल्के वजन का फायदा चाहते हैं, तो अलॉय व्हील्स बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि इन्हें लगवाने से पहले सही साइज और कंपनी की ओर से सुझाए गए स्पेसिफिकेशन का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि वाहन की सुरक्षा और परफॉर्मेंस प्रभावित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed