फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Smart Tips Pay Off Car Loan Early: Save Thousands Interest These Habits

Car Loan Repayment Tips: कार लोन से जल्द पाना चाहते हैं मुक्ति? अपनाएं ये टिप्स, बचेगा हजारों रुपये का ब्याज

Wed, 29 Jul 2026 04:59 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 29 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

Car Loan Tips: क्या आपकी कार का लोन भी आपकी मासिक सैलरी का बड़ा हिस्सा ले जाता है और आप जल्द से जल्द इसे निपटाकर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं? तो यहां जानिए पांच ऐसे असरदार टिप्स जो आपकी ईएमआई का बोझ कम करने में आपकी काफी मदद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
 

विज्ञापन
Smart Tips Pay Off Car Loan Early: Save Thousands Interest These  Habits
कार लोन जल्दी चुकाने के स्मार्ट टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

How to pay off car loan early tips: कार लोन लेना जितना आसान लगता है, उसकी जिम्मेदारी उतनी ही बड़ी होती है। अगर इसके लिए सही प्लानिंग न की जाए, तो वर्षों तक भरी ब्याज का बोझ आपकी जेब पर असर डाल सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और स्मार्ट फाइनेंशियल आदतों की मदद से आप अपना कार लोन तय समय से पहले खत्म कर सकते हैं और हजारों रुपये का ब्याज बचा सकते हैं।
विज्ञापन


1. अतिरिक्त भुगतान करें 
  • बोनस और अतिरिक्त आय का उपयोग: जब भी आपको कंपनी से बोनस, टैक्स रिफंड या कोई अन्य अतिरिक्त आय मिले, तो उस पूरी या आंशिक राशि को अपने कार लोन के प्रिंसिपल अमाउंट (मूलधन) में जमा कर दें।
  • विज्ञापन
  • प्रिंसिपल में जमा करें: बैंक से बात करके यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपकी यह अतिरिक्त राशि लोन के मूलधन में ही कट रही हो, न कि सिर्फ आने वाले ब्याज में एडजस्ट हो रही हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फायदा: समय-समय पर किया गया छोटा-छोटा अतिरिक्त भुगतान आपके कुल ब्याज को काफी कम कर देता है और लोन की पूरी अवधि (Tenure) भी घट जाती है।

2. रीफाइनेंसिंग पर विचार करें 
  • कम ब्याज दर का लाभ: अगर बाजार में कार लोन की ब्याज दरें गिर गई हैं या फिर पिछले कुछ समय में आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) काफी बेहतर हो गया है, तो आप अपने मौजूदा लोन को किसी कम ब्याज दर वाले बैंक में रीफाइनेंस (शिफ्ट) करा सकते हैं।
  • सावधानी: रीफाइनेंसिंग चुनते समय बैंक की प्रोसेसिंग फीस और अन्य हिडन चार्जेस को ध्यान से चेक करें ताकि यह पक्का हो सके कि आपको वाकई बचत हो रही है।
  • फायदा: सही रीफाइनेंसिंग से आपकी मासिक EMI कम हो सकती है या फिर लोन तय अवधि से बहुत पहले खत्म हो सकता है।

3. बजट को ट्रैक करें 
  • आय और खर्च का हिसाब: हर महीने अपनी कुल इनकम और रोजाना के खर्चों का सही हिसाब रखें।
  • अनावश्यक खर्चे काटें: गैर-जरूरी खर्चों जैसे बार-बार बाहर खाना खाने, अनचाहे ओटीटी या एप सब्सक्रिप्शन आदि में कटौती करें और बची हुई राशि का उपयोग लोन की एक्स्ट्रा पेमेंट के लिए करें।
  • फायदा: बजट ट्रैकिंग ऐप्स या एक सिंपल एक्सेल शीट की मदद से वित्तीय अनुशासन (Financial Discipline) आता है और नियमित रिव्यू से बचत के नए मौके निकल आते हैं।

4. लोन की ड्यूरेशन कम करें 
  • छोटी अवधि का चुनाव: अगर आपकी आय इसकी अनुमति देती है, तो लोन लेते समय छोटी अवधि जैसे तीन से पांच 5 साल चुनें या मौजूदा लोन की समय सीमा घटाने का प्रयास करें।
  • कम ब्याज का फायदा: लंबी अवधि का लोन देखने में भले ही सस्ता (कम EMI वाला) लगता है, लेकिन लंबे समय तक ब्याज चुकाने के कारण वह अंत में काफी महंगा साबित होता है।
  • फायदा: लोन की अवधि कम करने से EMI थोड़ी जरूर बढ़ेगी, लेकिन कुल ब्याज में बहुत बड़ी बचत होगी और मानसिक तनाव भी जल्दी खत्म होगा।

5. इमरजेंसी फंड बनाएं और ऑटो-पे सेट करें
  • सेफ्टी नेट तैयार रखें: कार लोन जल्दी चुकाने के चक्कर में अपनी पूरी सेविंग्स खत्म न करें। लोन चुकाते समय भी एक इमरजेंसी फंड (जरूर बनाकर रखें, ताकि किसी अचानक आए संकट या नौकरी के बदलाव में आपका लोन डिफॉल्ट न हो।
  • ऑटो-पे ऑन करें: अपने बैंक अकाउंट में ऑटो-डेबिट या ऑटो-पे फीचर सेट रखें ताकि हर महीने समय पर EMI कट जाए और कोई पेनल्टी न लगे या क्रेडिट स्कोर न बिगड़े।
  • फायदा: यह आदत न सिर्फ आपके लोन को बिना रुकावट खत्म करती है, बल्कि आपकी भविष्य की फाइनेंशियल सिक्योरिटी को भी मजबूत बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed