{"_id":"63d3b2be2278717c40477f04","slug":"tata-motors-increases-prices-across-its-passenger-vehicles-effective-feb-1st-2023-2023-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Price Hike: टाटा मोटर्स ने की दाम बढ़ाने की तैयारी, जानें कब से महंगी हो रही हैं कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Price Hike: टाटा मोटर्स ने की दाम बढ़ाने की तैयारी, जानें कब से महंगी हो रही हैं कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 27 Jan 2023 04:52 PM IST
सार
टाटा मोटर्स ने भी नए साल में कारों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। कंपनी कब से और कितने दाम बढ़ा सकती है, साथ ही किन कारों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टाटा पंच
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अगर आप भी टाटा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। देश की प्रमुख कार कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जल्द ही दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन कारों के दाम बढ़ सकते हैं और इन्हें कब से बढ़ाया जा सकता है।
Trending Videos
महंगी होंगी टाटा की कारें
2 of 5
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। कंपनी एक फरवरी 2023 से अपनी कारों के दामों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक एक फरवरी 2023 से कारों के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। मौजूदा कीमत के मुकाबले एक फरवरी से कंपनी की कारें 1.2 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। कीमतों में बढ़ोतरी कार के मॉडल और वैरिएंट के मुताबिक अलग-अलग होगी।
कंपनी भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कारों की बिक्री करती है। लेकिन एक फरवरी से जिन कारों के दामों में बढ़ोतरी होने जा रही है, उनमें सिर्फ आईसीई सेगमेंट की कारें शामिल हैं। फिलहाल कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट की कारों की कीमतों को नहीं बढ़ा रही है।
कंपनी के पैसेंजर सेगमेंट के पोर्टफोलियो में कई कारें आती हैं। हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की ओर से टियागो ऑफर की जाती है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अल्ट्रोज आती है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टिगोर और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनी पंच की बिक्री करती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनी नेक्सन की बिक्री करती है तो मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हैरियर आती है। प्रीमियम एसयूवी के तौर पर कंपनी सफारी को ऑफर करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।