{"_id":"648aa3792719cd51090b1355","slug":"the-company-offers-extended-warranty-on-the-new-car-whether-it-is-a-profitable-deal-or-not-2023-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: नई कार पर कंपनी ऑफर करती है एक्सटेंडेड वारंटी, इसे लेना है फायदे का सौदा या नहीं, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: नई कार पर कंपनी ऑफर करती है एक्सटेंडेड वारंटी, इसे लेना है फायदे का सौदा या नहीं, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:09 PM IST
सार
सभी कार कंपनियां नई कार खरीदने पर ग्राहकों को वारंटी देती हैं। इसके साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर की जाती है। क्या इसे खरीदना समझदारी होती है या नहीं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Tata Car Showroom
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जितना आसान किसी कार को खरीदना होता है, उतना ही मुश्किल उसे लंबे समय तक सही रखना होता है। इसके लिए कार निर्माता की ओर से एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर की जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि क्या एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदना फायदे का सौदा होता है या नहीं।
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या होती है एक्सटेंडेड वारंटी
एक्सटेंडेड वारंटी तब शुरू होती है जब किसी भी नई कार को खरीदने के बाद मिलने वाली स्टैंडर्ड वारंटी खत्म हो जाती है। अक्सर नई कार खरीदते समय ही शोरुम से इसे ऑफर किया जाता है, लेकिन कई बार ग्राहक इसे बाद में भी अतिरिक्त कीमत देकर खरीदते हैं।
क्या हैं फायदे
एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसे खरीदने पर ग्राहक स्टैंडर्ड वारंटी के बाद भी बिना चिंता के कार को चला सकते हैं। वारंटी होने पर अगर कार में कोई भी परेशानी होती है तो उसे वारंटी में कवर किया जाता है। इसके अलावा अगर आपकी कार पर वारंटी होती है तो उसे बाजार में बेचने में भी आसानी होती है।
इनका रखें ध्यान
जब भी एक्सटेंडेड वारंटी को खरीदें तो कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर ऐसा ना किया जाए तो फिर जरूरत के समय परेशानी भी हो सकती है। जब भी वारंटी खरीदें तब सबसे पहले इस बात की जानकारी लें कि वारंटी में क्या-क्या कवर होता है। ऐसा भी होता है कि वारंटी के अंदर कुछ पार्ट्स या स्थिति को कवर नहीं किया जाता। लेकिन बाद में अगर ऐसी स्थिति या पार्ट के लिए आप क्लेम करते हैं तो कंपनी की ओर से मना भी किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर कोई थर्ड पार्टी से एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर रही है तो कोशिश करें कि कंपनी की ओर से वारंटी को खरीदा जाए। साथ ही सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही साइन करना बेहतर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।