युवाओं के बीच बाइक्स हमेशा से ही पॉपुलर रही हैं। आज के समय में युवाओं के बीच ऑफ रोडिंग बाइक्स का क्रेज काफी ज्यादा है। ऐसे में हम इस खबर में आपको पांच बेहतरीन ऑफ रोडिंग बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनके साथ आप आसानी से पहाड़ी और चट्टानी रास्तों पर चल सकते हैं।
Off Roading Bikes:ये पांच हैं सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोडिंग बाइक्स, जानें क्या हैं फीचर्स और कीमत
आप भी ऑफ रोडिंग के लिए बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो, इस खबर में हम आपको टॉप-5 ऑफ रोडिंग बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं।
हीरो एक्स पल्स 200 4वी
भारतीय कंपनी हीरो की ओर से एक्स पल्स 200 4वी को पेश किया जाता है। यह बाइक काफी आराम से सामान्य और उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलाई जा सकती है। इस बाइक में कंपनी 199.6 सीसी का बीएस-6 लिक्विड कूल्ड इंजन देती है, जिससे 19.1 पीएस और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। यह बाइक पांच गियर के ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस ऑफ रोडिंग बाइक के सेल्फ स्टार्ट एबीएस डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
यजडी एडवेंजचर
यजडी की एडवेंचर भी बेहतरीन ऑफ रोडिंग बाइक है। इस बाइक में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 22.29 किलोवॉट की पॉवर और 29.84 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिक्स स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक सिल्वर और मेंबो ब्लैक रंग के विकल्प के साथ आती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
केटीएम 250 एडवेंचर
केटीएम की ओर से ऑफ रोडिंग के लिए 250 एडवेंचर को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में 248.76 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक 30 पीएस और 24 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 14.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसमें ऑफ रोड एबीएस इसके साथ राइडर जरूरत पड़ने पर पीछे के पहियों को लॉक कर सकता है। जिससे कीचड़ में भी बाइक को रोकने के लिए बेहतरीन पावर मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.44 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
रॉयल एनफील्ड हिमालयन
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर