सब्सक्राइब करें

electric cars: अगस्त महीने तक देश में लॉन्च हुई ये छह इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 01 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

जनवरी से अगस्त के बीच देश में कई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया गया है। किस कंपनी की ओर से किस कार को भारतीय बाजार में लाया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These six electric cars were launched in the country by the month of August, see the complete list
BMW i7 M70 xDrive - फोटो : BMW

भारतीय बाजार में लगातार नई कारों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। जनवरी से अगस्त के बीच देश में किस कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक कार को किन खूबियों और रेंज के साथ लॉन्च किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos
These six electric cars were launched in the country by the month of August, see the complete list
BMW i7 M70 xDrive - फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू आई7
बीएमडब्ल्यू की ओर से साल की शुरुआत में ही आई7 इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। ऑल व्हील ड्राइव के साथ आने वाली इस कार को फुल चार्ज में 625 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से कार को 544 पीएस की पावर मिलती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
These six electric cars were launched in the country by the month of August, see the complete list
Hyundai IONIQ 5 - फोटो : अमर उजाला
ह्यूंदै आयोनिक5
ह्यूंदै की ओर से आयोनिक5 को ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी मौजूद थे। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से 217 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
These six electric cars were launched in the country by the month of August, see the complete list
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एक्सयूवी400
महिंद्रा की ओर से भी एक्सयूवी400 को भारतीय बाजार में इस साल में ही लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से दो बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। जिससे एसयूवी को 375 और 456 किलोमीटर की रेंज मिलती है। दो बैटरी के साथ एक मोटर मिलती है जिससे एसयूवी को 150 पीएस और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
These six electric cars were launched in the country by the month of August, see the complete list
For Reference Only - फोटो : citroen india
सिट्रॉएन ईसी3
सिट्रॉएन ईसी3 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें लगी मोटर से 57 पीएस और 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फुल चार्ज में इसे करीब 320 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed