सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 5 160cc Bikes in India: Power, Style & Mileage Combined; Check Pulsar, Apache & XSR 155 Prices

पावर, माइलेज और स्टाइल का दमदार कॉम्बो: 155-160cc सेगमेंट की बाइक्स क्यों बन रही हैं युवाओं की पहली पसंद?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 05 Mar 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Best bikes under 160cc: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में 155cc से 160cc इंजन वाली मोटरसाइकल का सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह सेगमेंट युवाओं के लिए खास इसलिए है क्योंकि इसमें पावरफुल इंजन, अच्छा माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन का बेहतरीन संतुलन मिलता है। इसी वजह से इस कैटेगरी की कई बाइक्स बाजार में जबरदस्त डिमांड में हैं। अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि बाइक में स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस और किफायती माइलेज भी मिले, तो यह सेगमेंट आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है।
 

Top 5 160cc Bikes in India: Power, Style & Mileage Combined; Check Pulsar, Apache & XSR 155 Prices
बजाज पल्सर एन160 - फोटो : bajajauto
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय बाजार में मोटरसाइकल खरीदने वाले युवाओं की पहली पसंद अब सिर्फ कंम्प्यूटर बाइक्स नहीं रह गई हैं। अब लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो दिखने में स्पोर्टी हो, इंजन पावरफुल हो और माइलेज भी संतुलित मिले। यही वजह है कि 155cc से 160cc सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस कैटेगरी की मोटरसाइकल में आमतौर पर 15 पीएस से 18 पीएस तक की पावर मिलती है, जो शहर और हाइवे दोनों जगह अच्छा परफॉर्मेंस देती है। साथ ही इनकी माइलेज भी करीब 45 से 59 kmpl तक रहती है।
Trending Videos


बजाज पल्सर एन160
इस सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक्स में बजाज की यह मोटरसाइकल भी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग करीब एक लाख रुपये से ऊपर है। बाइक में 164.82cc इंजन दिया गया है, जो करीब 16 PS की पावर जेनरेट करता है। करीब 147 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक की माइलेज कंपनी के अनुसार 59 kmpl तक हो सकती है। स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से यह युवाओं में काफी पसंद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: ई-मोबिलिटी का नया रोडमैप: PM E-Drive के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100% सब्सिडी देगी सरकार, जानें योजना

यामाहा एक्सएसआर 155
रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन के कॉम्बिनेशन होने की वजह से यह बाइक खास पहचान बना चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 155cc का इंजन मिलता है, जो लगभग 18.4 PS की पावर देता है। माइलेज की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह बाइक करीब 45 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

टीवीएस अपाचे RTR 160 4V
स्पोर्ट्स सेगमेंट में इस बाइक की मजबूत पकड़ है। इसकी भी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब एक लाख से अधिक है। इसमें 159.7cc इंजन दिया गया है, जो करीब 17.55 PS की पावर जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक करीब 47 kmpl तक चल सकती है। इसका डिजाइन और राइडिंग परफॉर्मेंस युवाओं को काफी आकर्षित करता है।

होंडा यूनिकॉर्न 160
यह बाइक अपने स्मूद इंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 162.71cc इंजन दिया गया है, जो लगभग 13.18 PS की पावर जेनरेट करता है। माइलेज करीब 50 kmpl तक बताया जाता है। कम मेंटेनेंस और आरामदायक राइड इसकी बड़ी खासियत है।

ये भी पढ़े: FADA: भारतीय ऑटो रिटेल सेक्टर में एतिहासिक उछाल: फरवरी में बिक्री 24.09 लाख यूनिट के पार, जानें प्रमुख आंकड़े

हीरो एक्सट्रीम 160R 4V
स्पोर्टी डिजाइन और हल्के वजन की वजह से यह बाइक भी युवाओं में लोकप्रिय है। इसमें 163.2cc इंजन मिलता है, जो करीब 16.9 PS की पावर जेनरेट करता है। कंपनी के अनुसार इसकी माइलेज करीब 48 kmpl तक हो सकती है।

क्यों बढ़ रही है इस सेगमेंट की मांग
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये बाइक्स सबसे ज्यादा युवाओं को लुभा रही हैं। बेहतर पावर और परफॉर्मेंस, स्पोर्टी और मॉडर्न डिजाइन, किफायती माइलेज व शहर और हाइवे दोनों के लिए बढ़िया होने की वजह से ये लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। एक्सपर्ट्स का तो ये भी मानना है कि 155cc-160cc सेगमेंट की बाइक्स आज भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और आने वाले समय में इस कैटेगरी में और नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed