{"_id":"6a2a8f92258382798103c3e9","slug":"top-5-budget-friendly-hatchbacks-and-evs-daily-commuting-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Cars: डेली ऑफिस व रोजाना ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये कारें, मिलेगा बंपर माइलेज; आराम और खर्च भी होगा कम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Budget Cars: डेली ऑफिस व रोजाना ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये कारें, मिलेगा बंपर माइलेज; आराम और खर्च भी होगा कम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Best city cars: बड़े शहरों में रोजाना ड्राइविंग करना आसान नहीं होता। ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और बढ़ते फ्यूल खर्च के बीच लोग ऐसी कार तलाशतें है, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ जेब पर भी भारी न पड़े। अगर आप ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के सफर के लिए नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये मॉडल आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Budget hatchback cars: शहर में छोटी और कॉम्पैक्ट कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिन्हें तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले रास्तों पर चलाना आसान होता है। साथ ही इनकी रनिंग कॉस्ट भी अपेक्षाकृत कम रहती है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों के लिए ये बेहतर विकल्प बन जाती हैं।
मारुति स्विफ्ट: माइलेज और भरोसे का मजबूत पैकेज
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios: आसान ड्राइविंग का साथी
एमजी कॉमेट EV: शहर के लिए बनी इलेक्ट्रिक का
टाटा टियागो CNG AMT: कम खर्च में ज्यादा सफर
टाटा टियागो EV: बजट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
मारुति स्विफ्ट: माइलेज और भरोसे का मजबूत पैकेज
- मारुति स्विफ्ट की कीमत करीब 5.79 लाख रुपये से 8.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया गया है।
- कार में माइलेज और स्मूद ड्राइविंग पर खास ध्यान दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios: आसान ड्राइविंग का साथी
- ह्यूंदैग्रैंड i10 निओस की कीमत 5.60 लाख रुपये से 8.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
- हल्के क्लच और स्मूद गियर शिफ्ट की वजह से यह कार शहर की ट्रैफिक में काफी आरामदायक अनुभव देती है। रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
एमजी कॉमेट EV: शहर के लिए बनी इलेक्ट्रिक का
- अगर आप पेट्रोल-डीजल से दूरी बनाना चाहते हैं तो एमजी कॉमेट EV पर विचार कर सकते हैं। इसकी कीमत 7.50 लाख रुपये से 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
- इसमें 17.3kWh बैटरी पैक मिलता है जो एक बार चार्ज होने पर 230 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है।
- सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
टाटा टियागो CNG AMT: कम खर्च में ज्यादा सफर
- टाटा टियागो CNG AMT की कीमत 5.80 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो पेट्रोल मोड में 86PS पावर और 114Nm टॉर्क देता है।
- सीएनजी मोड में यह 76PS पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसमें ड्यूल-सिलेंडर CNG तकनीक दी गई है, जिससे बूट स्पेस बेहतर बना रहता है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
टाटा टियागो EV: बजट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
- टाटा टियागो EV उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम खर्च में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। इसकी कीमत 7 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
- कार में 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज होने पर 285 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
- सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।