सब्सक्राइब करें

Tips: ऑफ-रोडिंग के दौरान भारी पड़ सकती हैं ये 5 गलतियां, पलट सकती है गाड़ी; निकलने से पहले जान लें जरूरी बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 11 Jun 2026 11:21 AM IST
सार

Off-Roading Tips: गर्मियों की छुट्टियों में लोग खासकर युवा अपनी गाड़ी लेकर ऑफ-रोडिंग का रोमांच लेकर निकल जाने का सोच रहे हैं? तो पहाड़, जंगल और कीचड़ भरे रास्तों पर एक छोटी सी गलती आपकी ट्रिप खराब कर सकती है। जानिए ऑफ-रोडिंग के दौरान किन 5 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए...
 

विज्ञापन
Off-Roading Tips: Avoid These Common Mistakes Before Adventure
ऑफ रोडिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Dangerous off roading mistakes to avoid in SUV: महिंद्रा थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां सिर्फ शहर और हाईवे के लिए ही नहीं हैं, बल्कि कठिन रास्तों पर भी सफर को आसान बनाने के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि कई लोग इन्हें लेकर पहाड़ों, जंगलों और पथरीले इलाकों में ऑफ-रोडिंग का मजा लेने निकल पड़ते हैं। लेकिन ऑफ-रोडिंग केवल गाड़ी की ताकत से ही पूरी नहीं हो सकती, इसके लिए सही तैयारी और तकनीक की भी जरूरत होती है। कुछ सामान्य गलतियां आपकी SUV को नुकसान पहुंचा सकती हैं या आपको मुश्किल परिस्थितियों में फंसा सकती हैं। आइए जानते हैं वे 5 बड़ी गलतियां जिनसे आपको बचना चाहिए...
Off-Roading Tips: Avoid These Common Mistakes Before Adventure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
सिर्फ SUV होने का मतलब ऑफ-रोडिंग एक्सपर्ट नहीं
  • कई लोग यह मान लेते हैं कि 4WD या 4x4 SUV होने का मतलब है कि गाड़ी किसी भी रास्ते पर आसानी से चल जाएगी। लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।
  • अक्सर लोग सामान्य ऑल-सीजन टायरों वाली गाड़ी को कीचड़, गहरी रेत या पथरीले रास्तों पर ले जाते हैं, जहां ग्रिप की कमी बड़ी समस्या बन सकती है।
  • ऑफ-रोडिंग के लिए खासतौर ऑफ-रोड टायर और जरूरत पड़ने पर मॉडिफिकेशन भी जरूरी हो सकते हैं। इसलिए अपनी गाड़ी की क्षमता और सीमाओं को पहले समझना बेहद जरूरी है।
Off-Roading Tips: Avoid These Common Mistakes Before Adventure
ऑफ रोडिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
जरूरी रिकवरी और सेफ्टी इक्विपमेंट साथ न रखना
  • ऑफ-रोडिंग के दौरान हर जगह एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी कही फंस जाए, तो मदद मिलने में दिक्कत आती है। इसीलिए हाई-लिफ्ट जैक, टो-स्ट्रैप, ट्रैक्शन बोर्ड, मजबूत रिकवरी पॉइंट्स और जरूरत पड़ने पर विंच जैसे उपकरण साथ रखना चाहिए।
  • इसके अलावा फर्स्ट एड किट, पीने का पानी, स्नैक्स और अतिरिक्त कपड़े भी हमेशा वाहन में होने चाहिए। छोटी सी तैयारी बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Off-Roading Tips: Avoid These Common Mistakes Before Adventure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
बिना प्लानिंग के अनजान रास्तों पर निकल पड़ना
  • ऑफ-रोडिंग का रोमांच कई बार लोगों को जल्दबाजी करने पर मजबूर कर देता है, लेकिन बिना रूट प्लान किए या इलाके की जानकारी लिए निकलना परेशानी वाला हो सकता है।
  • जंगलों और पहाड़ी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क अक्सर काम नहीं करता। इसलिए हमेशा किसी को अपनी लोकेशन और यात्रा की जानकारी देकर निकलें।
  • अगर रास्ते में नदी, पानी भरा क्षेत्र या खड़ी ढलान दिखाई दे तो पहले पैदल जाकर स्थिति का जायजा लें, फिर वाहन आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
Off-Roading Tips: Avoid These Common Mistakes Before Adventure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
स्पॉटर की सलाह को नजरअंदाज करना
  • ऑफ-रोडिंग में स्पॉटर की भूमिका बेहद जरूरी मानी जाती है। गाड़ी के अंदर बैठे ड्राइवर को कई बार पत्थर, गड्ढे, ढलान या खाई जैसी बाधाएं साफ दिखाई नहीं देतीं।
  • ऐसे में बाहर खड़ा  स्पॉटर सुरक्षित रास्ता बताता है और आपके गाड़ी को सही दिशा देता है, इसी आपको सफर के दौरान रास्ता खोजने में परेशानी भी नहीं होती।
  • सलाह यही है कि उसके दिशानिर्देशों को अनदेखा न करें, क्योंकि कई बार यह ध्यान भटकाना दुर्घटना का कारण बन सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed