EV: ₹2 लाख से कम बजट में चाहिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर? दमदार रफ्तार और बेहतरीन रेंज के साथ ये हैं टॉप ऑप्शंस
Best Electric Scooters India 2026: क्या इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ पेट्रोल बचाने के लिए होते हैं? बहुत से लोगों को ऐसा लगता है। अब कई इलेक्ट्रिक स्कूटर 125 km/h तक की टॉप स्पीड, जबरदस्त एक्सेलरेशन और लंबी रेंज के साथ आ रहे हैं। जानिए दो लाख से कम कीमत में कौन-कौन से ईवी स्कूटर्स सबसे ज्यादा वैल्यू ऑफर कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Electric Scooter Under 2 Lakh: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बदल रहा है। एक समय था जब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को सिर्फ कम खर्च और ईंधन बचाने के विकल्प के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लंबी रेंज, तेज एक्सेलरेशन, हाई टॉप स्पीड और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आ रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई मॉडल दो लाख से कम कीमत में उपलब्ध हैं। अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी दोनों में दमदार हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है।
1. Simple One Gen 2: रेंज और स्पीड का पावर पैकेज
- जो ग्राहक स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए सिंपल वन जेन 2 एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है। यह स्कूटर 5.0 kWh बैटरी पैक के साथ आता है और IDC साइकिल में 265 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है।
- इसकी पीक पावर 8.8 kW है, जबकि मोटर की रेटेड पावर 4.5 kW है। यह 115 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है और मात्र 2.55 सेकंड में 0 से 40 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 6 अलग-अलग राइड मोड्स Eco, Eco X, Ride, Air, Sonic और Sonic X दिए गए हैं। स्कूटर में 7-इंच की TFT टचस्क्रीन मिलती है, जो आधुनिक और प्रीमियम फील देती है।
- सुरक्षा और कंट्रोल के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टी-लेवल रिजनरेटिव ब्रेकिंग और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) रियल-टाइम में टायर की स्थिति की जानकारी देता है।
- प्रैक्टिकलिटी के लिहाज से इसमें 35 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट समेत काफी सामान रखा जा सकता है। सिंपल वन जेन 2 की कीमत करीब ₹1.90 लाख है, जबकि इसका एंट्री-लेवल वेरिएंट सिंपल वन एस की कीमत करीब 1.65 लाख में उपलब्ध है।
2. Ather 450X: टेक्नोलॉजी और हैंडलिंग का शानदार मेल

- एथर 450X लंबे समय से भारतीय EV बाजार में प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पहचान बना चुका है। यह 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आता है। स्कूटर 161 किलोमीटर तक की रेंज देता है और इसकी पीक पावर 6.4 kW है। 26 Nm टॉर्क और 90 km/h की टॉप स्पीड इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।
- इसमें अलग-अलग जरूरतों के अनुसार बेहतर बनाने के लिए Eco, SmartEco, Ride, Sport और Warp जैसे पांच राइड मोड्स दिए गए हैं। स्कूटर में 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो नेविगेशन और वाहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है।
- इसमें गूगल मैप्स आधारित नेविगेशन, OTA (Over-The-Air) अपडेट्स और Ather Stack सॉफ्टवेयर जैसी स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। सुरक्षा के लिए FallSafe फीचर और Emergency Stop Signal (ESS) मौजूद हैं, जबकि पार्किंग और तंग जगहों पर आसानी से मूव करने के लिए रिवर्स मोड भी मिलता है।
- इन सभी आधुनिक फीचर्स के साथ Ather 450X की शुरुआती कीमत करीब ₹1.52 लाख है।
3. Ola S1 Pro Gen 3: कम कीमत में हाई परफॉर्मेंस

- अगर आप तेज स्पीड और एडवांस फीचर्स चाहते हैं तो Ola S1 Pro Gen 3 एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। यह स्कूटर 3 kWh और 4 kWh बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। कंपनी इसके लिए 242 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है। इसकी 11 kW पीक पावर और 125 km/h तक की टॉप स्पीड इसे इस सूची के सबसे तेज स्कूटर्स में शामिल करती है।
- Ola S1 Pro Gen 3 में राइडिंग स्टाइल के अनुसार Eco, Normal, Sport और Hyper जैसे कई राइड मोड्स दिए गए हैं। स्कूटर में 7-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, जो आधुनिक यूजर इंटरफेस के साथ कई स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करती है।
- इसमें बिल्ट-इन नेविगेशन, OTA (Over-The-Air) अपडेट्स और कई कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को लगातार नए सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर अनुभव मिलता रहता है।
- यह स्कूटर Ola के MoveOS प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसकी स्मार्ट क्षमताओं को और मजबूत बनाता है। इन फीचर्स के साथ Ola S1 Pro Gen 3 की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.02 लाख है।
4. TVS iQube ST: लंबी रेंज और आरामदायक राइड
- टीवीएस आईक्यूब टी उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है जो रोजमर्रा के उपयोग में ज्यादा रेंज और आराम चाहते हैं। इसमें 5.3 kWh बैटरी दी गई है, जो 212 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसकी पीक पावर 4.4 kW है और यह 82 km/h की अधिकतम गति तक पहुंच सकता है।
- इसमें 7-इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है, जो राइडिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी उपलब्ध कराती है। इसमें लाइव नेविगेशन की सुविधा मिलती है, जिससे सफर के दौरान रास्ता ढूंढना आसान हो जाता है।
- स्कूटर टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट प्लेटफॉर्म से लैस है और इसमें एलेक्सा सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कई फीचर्स को वॉयस कमांड के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। प्रैक्टिकल उपयोग के लिए इसमें 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जबकि 12-इंच के व्हील्स बेहतर स्थिरता और आरामदायक राइड सुनिश्चित करते हैं। इन फीचर्स के साथ TVS iQube ST की कीमत करीब ₹1.83 लाख है।
5. Honda Activa e: भरोसेमंद ब्रांड के साथ बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी

- होंडा ने अपनी एक्टिवा ब्रांडिंग को इलेक्ट्रिक दुनिया में भी उतार दिया है। एक्टिवा ई में दो 1.5 kWh स्वैपेबल बैटरी दी गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 3 kWh है। यह प्रति स्वैप 102 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
- होंडा एक्टिवा ईमें परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 kW की पीक पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे शहर में स्मूद और सहज राइडिंग अनुभव मिलता है।
- इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है, जबकि यह 0 से 60 km/h की रफ्तार महज 7.3 सेकंड में पकड़ सकता है। स्कूटर में तीन राइड मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार प्रदर्शन और बैटरी उपयोग को नियंत्रित कर सकता है।
- इसके अलावा, इसमें 5 या 7 इंच का TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync कनेक्टिविटी और HMPP (Honda Mobile Power Pack e:) बैटरी स्वैपिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। Honda Activa e की अनुमानित कीमत करीब ₹1.20 लाख है।