{"_id":"643508239191482bc608ac4c","slug":"top-ten-cars-and-suvs-in-march-2023-maruti-swift-breeza-dzire-grand-vitara-hyundai-creta-tata-nexon-2023-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Sales In March: मार्च में सबसे ज्यादा हुई इन गाड़ियों की बिक्री, टॉप-10 में मारुति, टाटा, ह्यूंदै शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Sales In March: मार्च में सबसे ज्यादा हुई इन गाड़ियों की बिक्री, टॉप-10 में मारुति, टाटा, ह्यूंदै शामिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:28 PM IST
सार
मार्च 2023 के दौरान देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में मुताबिक मार्च महीने में किन गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
मार्च महीने में देश में किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी जानकारी सामने आई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मार्च महीने में किस कंपनी की किस कार की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।
Trending Videos
टॉप पर मारुति
2 of 9
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कारों को मार्च महीने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टॉप-10 गाड़ियों में से सात सिर्फ मारुति की रहीं। कंपनी की स्विफ्ट कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री मार्च महीने में हुई। कंपनी ने एक महीने में स्विफ्ट की 17559 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 28.89 फीसदी की बढ़ोतरी है। मारुति की इस हैचबैक का कुल बिक्री में 12.33 हिस्सा रहा।
मारुति की ओर से लंबे समय तक ग्राहकों की पसंद बनी रहने वाली वैगन आर भी मार्च महीने में दूसरे नंबर पर रही। मार्च में इस हैचबैक कार की कुल 17305 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी ग्रोथ नेगेटिव रही। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 7329 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की थी।
मारुति की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। मार्च 2023 में मारुति ने 16227 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 12439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस साल मार्च महीने में 3788 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।
मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी इस लिस्ट में टॉप- में शामिल रही। मार्च महीने में बलेनो की कुल 16168 यूनिट्स की बिक्री हुई। 11.35 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बलेनो ने पिछले साल के मुकाबले 1648 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।