फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Hyryder Aero Black Edition Launched, Gets Sportier Look Blacked-Out Styling

Toyota Hyryder Aero Black: नए स्पोर्टी अवतार में आई टोयोटा हायराइडर, जानें क्या-क्या बदला और कितनी है कीमत

Wed, 12 Aug 2026 01:14 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

Toyota Hyryder Black Edition: टॉयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी पाॅपुलर एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर का नया एयरो ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह एक लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज हैं, जिसमें गाड़ी को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने के  लिए कई ब्लैक-आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स जोड़े हैं। आइए जानते हैं इस स्पेशल एडिशन से जुड़ी जानकारी के बारे में विस्तार से।
 

विज्ञापन
Toyota Hyryder Aero Black Edition Launched, Gets Sportier Look Blacked-Out Styling
टोयोटा हायराइडर एयरो ब्लैक एडिशन लॉन्च - फोटो : toyotabharat

विस्तार

Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Black Edition: टॉयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अर्बन क्रूजर हायराइडर का एयरो ब्लैक एडिशन पेश किया है। यह एक लिमिटेड-एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है, जिसके तहत गाड़ी के एक्सटीरियर में कई ब्लैक-आउट एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इनसे SUV को सड़क पर पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक मिलता है।

विज्ञापन

साल 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से अर्बन क्रूजर हायराइडर ने भारतीय बाजार में 2 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। कंपनी इस नए एडिशन के जरिए बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के SUV को एक नया और आकर्षक विजुअल अवतार दे रही है।
विज्ञापन


Aero Black Edition में क्या नया है?

  • इस नई एयरो ब्लैक एडिशन में टोयोटा ने हायराइडर के एक्सटीरियर पर कई ब्लैक एलिमेंट्स जोड़े हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल अपर गार्निश, फ्रंट स्पॉइलर, हेडलैम्प गार्निश, टेलगेट गार्निश और रियर स्पॉइलर शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा इस लिमिटेड एडिशन में एक्सक्लूसिव एयरो ब्लैक बैज भी दिया गया है, जो इसे रेगुलर हायराइडर से अलग पहचान देता है।

पैकेज की कीमत, वेरिएंट्स और उपलब्धता
पैकेज कॉस्ट: इस स्पेशल एयरो ब्लैक एसेसरी पैकेज की कीमत लगभग 31,999 रखी गई है।
वेरिएंट्स और कलर्स: यह पैकेज मिडनाइट ब्लैक कलर शेड में उपलब्ध G और V ग्रेड पर पेश किया गया है।
पावरट्रेन सपोर्ट: यह नियो ड्राइव (माइल्ड हाइब्रिड) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
उपलब्धता: यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है, जो केवल सीमित समय और स्टॉक की उपलब्धता तक ही रहेगा।
अतिरिक्त पैकेज: टॉयोटा इसके साथ ही अतिरिक्त कीमत पर डीलर-लेवल पर All Black Package भी ग्राहकों को ऑफर करेगी।

इंजन और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं
एयरो ब्लैक एडिशन के मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर में पहले से उपलब्ध पेट्रोल और स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प आगे भी जारी रहेंगे।
यानी Aero Black Edition का मुख्य फोकस डिजाइन और एक्सटीरियर स्टाइलिंग पर है, न कि इंजन या मैकेनिकल सेटअप में बदलाव पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed