{"_id":"64a7c30d787e5044720cd213","slug":"toyota-price-hike-upto-rs-46-thousand-in-july-2023-know-new-price-list-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Price Hike: टोयोटा ने कुछ मॉडल्स की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानें कितनी हुई महंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Price Hike: टोयोटा ने कुछ मॉडल्स की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानें कितनी हुई महंगी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:33 PM IST
सार
टोयोटा की ओर से जुलाई 2023 में कुछ वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी की ओर से किस मॉडल के दाम में कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Toyota Fortuner Leader
- फोटो : Toyota
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से अपनी कार और एसयूवी और एमपीवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कितनी बढ़ोतरी की गई है और अब इनकी नई कीमत क्या हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा ने बढ़ाए दाम
जापानी कार निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में कुछ मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी पांच जुलाई से की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने करीब 46 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कुछ मॉडल्स में की है।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

Toyota Vellfire MPV
- फोटो : Toyota
किनके बढ़े दाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ने फॉर्च्यूनर, लिजेंडर, अर्बन क्रूजर हाईराइडर, इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी के दामों में बढ़ोतरी की है। लेकिन वेलफायर, लैंड क्रूजर और हिलक्स की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ने फॉर्च्यूनर, लिजेंडर, अर्बन क्रूजर हाईराइडर, इनोवा हाईक्रॉस, कैमरी के दामों में बढ़ोतरी की है। लेकिन वेलफायर, लैंड क्रूजर और हिलक्स की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
किसके कितने बढ़े दाम
जानकारी के मुताबिक टोयोटा ने फॉर्च्यूनर और लिजेंडर की कीमतों में 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इनके अलावा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के सिर्फ स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड वैरिएंट्स की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। ग्लैंजा के वी एएमटी वैरिएंट को छोड़कर अन्य सभी के दाम में 10 हजार रुपये, इनोवा क्रिस्टा के जीएक्स वैरिएंट को छोड़कर अन्य सभी वैरिएंट्स के दाम 25 हजार रुपये, इनोवा हाईक्रॉस के दाम में 27 हजार रुपये, कैमरी के दाम में करीब 46 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
- फोटो : Toyota Bharat
क्या है नई कीमत
टोयोटा ग्लैंजा की नई कीमत की शुरूआत 6.81 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। अर्बन क्रूजर हाईराइडर की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 10.86 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक है। इनोवा क्रिस्टा की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 19.38 लाख रुपये से लेकर 25.68 लाख रुपये तक है। इनोवा हाईक्रॉस की कीमत की शुरूआत 18.82 लाख रुपये से 30.26 लाख रुपये तक हो गई है। फॉर्च्यूनर की कीमत 32.99 लाख से 50.74 लाख रुपये के बीच है। लिजेंडर की कीमत 43.22 लाख रुपये से 46.94 लाख रुपये और कैमरी की कीमत 46.17 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा