{"_id":"63d61f39de72023c8953a53d","slug":"tvs-is-also-preparing-new-scooters-and-bikes-for-electric-segment-know-full-details-2023-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tvs Electric: इलेक्ट्रिक सेगमेंट के लिए टीवीएस भी कर रही तैयारी, लाएगी नए स्कूटर और बाइक्स, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tvs Electric: इलेक्ट्रिक सेगमेंट के लिए टीवीएस भी कर रही तैयारी, लाएगी नए स्कूटर और बाइक्स, जानें पूरी डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 29 Jan 2023 01:35 PM IST
सार
टीवीएस की ओर से भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से आने वाले एक से डेढ़ साल में कई नए वाहनों को पेश किया जा सकता है। ईवी पर कंपनी का क्या है प्लान। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
TVS iQube ST at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से भी इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। कंपनी की ओर से कई और इलेक्ट्रिक वाहनों को आने वाले समय में पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कब तक नए इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया जाएगा।
Trending Videos
टीवीएस भी कर रही तैयारी
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में लगातार नए खिलाड़ी अपने उत्पादों को ला रहे हैं। ऐसे में देश की प्रमुख दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस की ओर से भी नए वाहनों को लाने पर काम किया जा रहा है। कंपनी आने वाले समय में कई वाहनों को पेश करने की तैयारी कर रही है।
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस की ओर से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में कई नई बाइक्स और स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले एक से डेढ़ साल के बीच कंपनी इन नए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों को ला सकती है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी की ओर से कई तरह के वाहनों को लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी पांच किलोवॉट से लेकर 25 किलोवॉट की पावर के स्कूटर और बाइक को ला सकती है।
TVS iQube ST at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
कंपनी की ओर से जल्द ही इसकी शुरूआत भी की जाएगी। अनुमान के मुताबिक अगले दो से चार महीनों में टीवीएस की ओर से आई क्यूब एसटी को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए कई बाइक्स और स्कूटर को लाएगी।
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
कंपनी की ओर से कुछ समय पहले इसे अनवील किया गया था। ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान भी कंपनी ने इसे शोकेस किया था। अब जल्द ही इसे लॉन्च भी किया जाएगा। आईक्यूब एसटी में कंपनी की ओर से 5.1 किलोवॉट की बैटरी को लगाया गया है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 140 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे चार्ज करने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। फीचर्स के तौर पर कंपनी ने इसमें सात इंच का टचपैनल दिया है जिसमें टीपीएमएस, मीटर रिकॉर्ड, स्कूटर की जानकारी, सर्विस की जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पासवर्ड सिक्योरिटी, डैमेज फोन नोटिफिकेशन, साइड स्टैंड सिक्योरिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवीएस आई क्यूब एसटी में 31 लीटर का बूट स्पेस है जिसमें एक फुल और एक हॉफ साइज हेलमैट को रखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।