सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Car Batttery Tips: कार बैटरी की लाइफ बढ़ाना है बेहद आसान, इन पांच बातों का हमेशा रखें ध्यान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 06 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

अगर आप भी चाहते हैं कि कार में लगी बैटरी सालों साल तक बिना किसी परेशानी के काम करती रहे। तो आपको कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना होगा। हम इस खबर में ऐसी ही पांच बातों की जानकारी दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
very easy to increase the life of car battery, always keep these five things in mind
कार की बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
कार में बैटरी की अहमियत काफी ज्यादा होती है। अगर बैटरी खराब हो जाए या फिर किसी कारण से काम ना करें तो कार स्टार्ट करने में परेशानी हो जाती है। अगर आप भी अपनी कार में लगी बैटरी का ध्यान रखेंगे तो उसकी लाइफ तो बढ़ेगी साथ में आपको कभी परेशानी भी नहीं होगी। इस खबर में हम ऐसी पांच टिप्स बता रहे हैं। इनको ध्यान रखने पर कार की बैटरी सालों साल आपका साथ निभाएगी।
Trending Videos

सही से टाइट करें

very easy to increase the life of car battery, always keep these five things in mind
कार बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
बैटरी को कार में सही तरीके से टाइट करना जरूरी होता है। अगर ऐसा ना किया जाए तो चलने के दौरान लगने वाले झटकों से कार तक जरूरत के समय सप्लाई नहीं जा पाती। इस कारण बैटरी की लाइफ भी कम हो जाती है। बैटरी के तार भी सही तरीके से टाइट होने चाहिए। इनके लिए क्लिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी टर्मिनल रखें साफ

very easy to increase the life of car battery, always keep these five things in mind
कार बैटरी टर्मिनल - फोटो : सोशल मीडिया
बैटरी में समय-समय पर बैटरी टर्मिनल के पास जमा एसिड को साफ जरूर करना चाहिए। कार में ऊर्जा का पहला स्त्रोत बैटरी ही होती है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें पानी डालना होता है तो बैटरी के पानी के स्तर को नियमित रूप से चेक करें।

यह भी पढ़ें - Driving Tips: सड़क पर क्यों बनाई जाती हैं सफेद और पीले रंग की लाइन, जानें क्या होता है मतलब

ग्रीस का उपयोग ना करें

very easy to increase the life of car battery, always keep these five things in mind
ग्रीस का उपयोग ना करें - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर कार की सर्विस करवाते समय लोग बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस का उपयोग करते हैं। बैटरी टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से ये खराब भी हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि टर्मिनल पर ग्रीस ना लगाएं बल्कि उसकी जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें - Safety Rating: सेफ्टी रेटिंग में फेल रही होंडा की यह कार, मिले सिर्फ इतने स्टार
विज्ञापन

अच्छी कंपनी की बैटरी का उपयोग करें

very easy to increase the life of car battery, always keep these five things in mind
कार बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
कभी भी किसी के कहने या फिर ऑफर को देखकर सस्ती बैटरी का उपयोग कार में नहीं करना चाहिए। अच्छी कंपनी की बैटरी लेने का फायदा होता ये होता है कि उन्हें एक तय स्टैंडर्ड से बनाया जाता है। इसलिए उनमें खराबी की आशंका कम हो जाती है। अगर खराबी आ भी जाए तो आसानी से डीलर के पास जाकर या फिर कंपनी में जानकारी देकर बदलवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed