सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Volvo Ex90: वोल्वो ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की झलक, सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कारों में होगी शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 05 Nov 2022 02:37 PM IST
सार

लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनी वोल्वो की ओर से एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही हैं। कंपनी इस नई इलेक्ट्रिक एसूयवी में क्या खासियत होगी और इसकी रेंज क्या होगी, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Volvo reveals a glimpse of the new electric SUV EX90, will be included in the cars with the highest range
वोल्वो की ईएक्स-90 इलेक्ट्रिक सात सीटर एसयूवी - फोटो : volvo

स्वीडन की लग्जरी वाहन निर्माता वोल्वो की ओर से जल्द ही एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया जा सकता है। नई कार कैसी होगी, क्या खासियत नई इलेक्ट्रिक कार में होगी। इसकी जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। इन खूबियों की जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं

Trending Videos

बेहतरीन है डिजाइन

Volvo reveals a glimpse of the new electric SUV EX90, will be included in the cars with the highest range
वोल्वो की ईएक्स-90 इलेक्ट्रिक सात सीटर एसयूवी - फोटो : volvo

वोल्वो की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ईएक्स-90 का डिजाइन काफी ज्यादा एयरोडाइनैमिक बनाने की कोशिश की गई है। एसयूवी होने के बाद भी इसको राउंड रखा गया है। कंपनी के मुताबिक इसके डिजाइन की प्रेरणा नाव से ली गई है। इसके एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी बड़ी हेडलाइट दी गई हैं। बड़े टायर और अलॉय भी इसमें दिए गए हैं। सात सीटर एसयूवी को डिजाइन करते समय जगह का भी ध्यान रखा गया है। इसलिए इसमें बैटरी को फ्लोर के नीचे फिट किया गया है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है इंटीरियर

Volvo reveals a glimpse of the new electric SUV EX90, will be included in the cars with the highest range
वोल्वो की ईएक्स-90 इलेक्ट्रिक सात सीटर एसयूवी - फोटो : volvo

वोल्वो ने नई ईएक्स-90 के इंटीरियर को भी काफी शानदार लुक देने की कोशिश की है। कंपनी ने राउंड स्टेयरिंग रखा है। इसके साथ बड़ी डिजिटल एमआईडी दी गई है। जिसमें एसयूवी की स्पीड, गियर की जानकारी के साथ ही एसयूवी का डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमें सड़क पर अन्य वाहनों की जानकारी भी मिल जाएगी। इसके साथ काफी बड़े साइज का टचस्क्रीन दिया गया है। जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक, फोन, चार्जिंग की जानकारी के साथ ही कई जानकारियां मिलेंगी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कितनी ताकतवर होगी बैटरी और मोटर

Volvo reveals a glimpse of the new electric SUV EX90, will be included in the cars with the highest range
वोल्वो की ईएक्स-90 इलेक्ट्रिक सात सीटर एसयूवी - फोटो : volvo

कंपनी की ओर से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें ताकतवर ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। इसी के साथ इसमें काफी अच्छी क्षमता की बैटरी भी दी जाएगी। जिससे कार को सिंगल चार्ज में करीब 550 से 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
 
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला

Volvo reveals a glimpse of the new electric SUV EX90, will be included in the cars with the highest range
वोल्वो की ईएक्स-90 इलेक्ट्रिक सात सीटर एसयूवी - फोटो : volvo
वोल्वो की नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में भी अगले साल लाया जा सकता है। इसका मुकाला मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक सात सीटर एसयूवी ईक्यूएस से होगा।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed