सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla to Bring Humanoid Robot 'Optimus' to India at the 'Right Time'; Announces at Model Y L Launch

टेस्ला का बड़ा एलान: 6-सीटर एसयूवी Model Y L की लॉन्च के बाद, भारत में जल्द पेश करेगी अपना ह्यूमनॉइड रोबोट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 22 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Tesla Humanoid Robot: टेस्ला ने भारत में अपनी नई 6-सीटर SUV 'Model Y L' लॉन्च की है। इस खास मौके पर कंपनी ने सिर्फ कारों की ही नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक पर भी बात की। टेस्ला ने एलान किया है कि सही समय आने पर वह अपना बहुचर्चित इंसानों जैसा रोबोट 'Optimus' और अपना 'सोलर एनर्जी बिजनेस' भी भारत में लेकर आएगी।

Tesla to Bring Humanoid Robot 'Optimus' to India at the 'Right Time'; Announces at Model Y L Launch
टेस्ला ह्यूमनॉइड रोबोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : टेस्ला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी 6-सीटर एसयूवी Model Y L लॉन्च कर दी है। मुंबई में हुए इस शानदार इवेंट के दौरान कंपनी ने सिर्फ कारों पर ही नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक पर भी बड़ी बात कही है। कंपनी ने साफ किया है कि सही समय आने पर टेस्ला इंसानों जैसा खास ह्यूमनॉइड रोबोट 'ऑप्टिमस' भारत में लॉन्च करेगी।

Trending Videos


क्या है 'Optimus' रोबोट और क्या होंगे इसके फायदे?

टेस्ला की APAC (एशिया-प्रशांत) रीजन की प्रमुख, इसाबेल फैन ने बताया कि इस रोबोट का अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। भविष्य में ह्यूमनॉइड रोबोट हमारी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बनने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या काम करता है ये रोबोट

इसाबेल फैन के अनुसार, यह रोबोट भविष्य में न केवल इंसानों के एक अच्छे दोस्त और साथी की तरह व्यवहार करेगा, बल्कि उन खतरनाक कामों को भी आसानी से निपटा सकेगा जिन्हें करने से इंसान अक्सर कतराते हैं। इतना ही नहीं, यह घर पर मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी बेहद मददगार साबित होगा। 


कुल मिलाकर, इस रोबोट का मुख्य उद्देश्य लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है, ताकि वे अपने कीमती समय का बेहतर और अधिक प्रोडक्टिव इस्तेमाल कर सकें। भारत के संदर्भ में कंपनी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह टेस्ला अपनी तकनीक को दुनिया के अन्य बाजारों में ले जा रही है, उसका लक्ष्य इसे भारत में भी लाना है और सही समय आने पर इस वादे को जरूर पूरा किया जाएगा।


भारत में एंट्री करेगा टेस्ला का 'एनर्जी बिजनेस'

टेस्ला केवल इलेक्ट्रिक कारें बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर एक बड़ी एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी है। कंपनी का व्यापार सोलर एनर्जी से लेकर अत्याधुनिक एनर्जी स्टोरेज सिस्टम तक फैला हुआ है। इसमें व्यावसायिक उपयोग के लिए 'मेगा पैक' और घरेलू ग्राहकों के लिए 'पावर वॉल' जैसे विकल्प शामिल हैं। 

भारत के संदर्भ में कंपनी का मानना है कि यहां सौर ऊर्जा की प्रचुरता इसे टेस्ला के एनर्जी बिजनेस के लिए एक बेहतरीन बाजार बनाती है। इसाबेल फैन ने भरोसा जताया है कि भारत की जरूरतों को देखते हुए सही समय पर इन एनर्जी सॉल्यूशंस को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ताकि यहां के उपभोक्ता भी टेस्ला की इस सस्टेनेबल तकनीक का लाभ उठा सकें।


नई 6-सीटर एसयूवी 'Model Y L' की शानदार शुरुआत

आपको बता दें कि यह सारी अहम जानकारी टेस्ला की भारत में दूसरी पेशकश Model Y L के लॉन्च इवेंट में दी गई। यह एक थ्री-रो, 6-सीटर लग्जरी एसयूवी है, जो भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक विकल्प बनकर सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed