सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   CATL Unveils Ultra-Fast EV Battery: 10–98% Charge in 6 Minutes, Challenges BYD

CATL Battery: सिर्फ 6 मिनट में फुल होगी बैटरी, सिंगल चार्ज पर चलेगी 1,500 KM! आ गई दुनिया की सबसे तेज EV बैटरी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 22 Apr 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

CATL Battery Technology: दुनिया की सबसे बड़ी ईवी बैटरी निर्माता कंपनी CATL ने एक ऐसी क्रांतिकारी बैटरी पेश की है, जो सिर्फ 6 मिनट में 98% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा, कंपनी ने सिंगल चार्ज पर 1,500 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देने वाली नई बैटरियों का भी खुलासा किया है। यह नई तकनीक न सिर्फ चार्जिंग में लगने वाले समय को पेट्रोल भरवाने जितना कम कर देगी, बल्कि इलेक्ट्रिक कारों में रेंज खत्म होने के डर को भी हमेशा के लिए खत्म कर देगी।

CATL Unveils Ultra-Fast EV Battery: 10–98% Charge in 6 Minutes, Challenges BYD
CATL BATTERY - फोटो : CATL
विज्ञापन

विस्तार

चीन हमेशा नई तकनीक के लिए जाना जाता है और इसी कड़ी में एक बार फिर चीन ने दुनिया को चौंकाया है। बीजिंग ऑटो शो से ठीक पहले, दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बैटरी निर्माता कंपनी CATL ने अपनी नई फास्ट-चार्जिंग बैटरी तकनीक का खुलासा करके ऑटोमोबाइल बाजार को हिला कर रख दिया है। इस नई तकनीक के साथ CATL ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी BYD समेत कई अन्य निर्माताओं को कड़ी चुनौती दी है। इससे ईवी की दुनिया में एक बहुत बड़ी क्रांति आ सकती है। यह नई तकनीक इलेक्ट्रिक कारों की सबसे बड़ी टेंशन- बैटरी चार्जिंग में लगने वाला समय और कम रेंज को पूरी तरह से खत्म करने वाली है। 

Trending Videos

1. दुनिया की सबसे तेज चार्ज होने वाली बैटरी

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की दुनिया में चार्जिंग का समय हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, लेकिन CATL की तीसरी जनरेशन की 'Shenxing' बैटरी ने इस खेल को पूरी तरह बदल दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे तेज चार्ज होने वाली ईवी बैटरी है, जो महज 6 मिनट और 27 सेकंड में 10% से 98% तक चार्ज हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी इसी बेमिवर्ष रफ्तार के साथ इसने दिग्गज कंपनी BYD की 'ब्लेड बैटरी' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसे 90% चार्ज होने में लगभग 9 मिनट का समय लगता था। इस क्रांतिकारी तकनीक का सबसे बड़ा फायदा आम ड्राइवरों को होगा, जिन्हें अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब बस एक छोटे से टी-ब्रेक जितनी देर में आपकी कार पेट्रोल पंप की तरह रीफिल होकर लंबी यात्रा के लिए तैयार हो जाएगी।

2. बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म

फास्ट चार्जिंग के साथ ही CATL की बैटरियां वजन में कम और रेंज में भी बेहतर हैं। कंपनी के नए 'Qilin' बैटरी पैक की सबसे बड़ी खासियत इसका हल्का होना है। महज 625 किलोग्राम वजन वाला यह पैक किसी भी इलेक्ट्रिक कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 1 हजार किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज देने में सक्षम है। 


यह तकनीक इसलिए क्रांतिकारी है क्योंकि पहले इतनी लंबी दूरी तय करने के लिए बहुत भारी बैटरी पैक की जरूरत पड़ती थी। इससे गाड़ी का परफॉर्मेंस और रफ्तार प्रभावित होती थी। अब कम वजन और ज्यादा ताकत के साथ, इलेक्ट्रिक गाड़ियां न सिर्फ लंबी दूरी तय कर पाएंगी, बल्कि चलाने में भी पहले से ज्यादा कुशल होंगी।

3. किफायती बैटरी पर भी काम कर रही है कंपनी

CATL आम आदमी के बजट को ध्यान में रखते हुए सोडियम-आयन बैटरियों पर भी तेजी से काम कर रही है। इस वर्ष की चौथी तिमाही तक कंपनी इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर देगी, जो मौजूदा लिथियम-आयन बैटरियों के मुकाबले एक बहुत ही किफायती विकल्प साबित होंगी। 

चूंकि सोडियम प्रकृति में आसानी से और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए इन बैटरियों को बनाना काफी सस्ता पड़ता है। इससे इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमतों में बड़ी कमी आ सकती है। इस किफायती तकनीक का सबसे पहला अनुभव चीन की सरकारी कंपनी 'Changan Automobile' की इलेक्ट्रिक कारों में देखने को मिलेगा।

ऑटोमोबाइल बाजार पर क्या होगा असर?

पिछले कुछ वर्षों से दुनिया भर के इलेक्ट्रिक कार बाजार में कीमतों को घटाने की जो होड़ मची थी, अब उसका ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। कंपनियां अब सिर्फ दाम कम करने के बजाय उसी कीमत पर ग्राहकों को कहीं बेहतर और आधुनिक तकनीक देने पर अपना पूरा फोकस कर रही हैं।

CATL की यह नई बैटरी तकनीक इसी बदलाव की दिशा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। साफ है कि अब ऑटोमोबाइल बाजार में मुकाबला इस बात पर होगा कि कौन सबसे कम समय में सबसे ज्यादा रेंज और टिकाऊ तकनीक दे पाता है। इससे न केवल कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा बल्कि ग्राहकों को भी वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed