सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Will You Receive Compensation If Your Car Catches Fire? Learn Claim Rules

Car Fire Claim: कार में आग लगने पर मिलेगा पैसा? जानें क्लेम के नियम और वो गलतियां जिनसे फंस सकता है मुआवजा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 21 Apr 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Car fire insurance claim process India: गर्मी के साथ-साथ शॉर्ट-सर्किट के मामले में भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कार में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही है और इनके बढ़ते मामले इलेक्ट्रिक कार मालिकों के मन में कहीं न कहीं डर पैदा कर रहे हैं। जिससे एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या कार में आग लगने के बाद इंश्योरेंस का फायदा मिलता है? इस लेख में जानें आपकी पॉलिसी आग से हुए नुकसान को कवर करती है या नहीं?
 

Will You Receive Compensation If Your Car Catches Fire? Learn Claim Rules
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

How to claim insurance for burnt car: अगर आपकी कार में आग लग जाती है, तो मुआवजे का मिलना आपकी पॉलिसी के प्रकार पर निर्भर करता है। थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस में आग का कवर नहीं मिलता, जबकि कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी में यह शामिल होता है। क्लेम पाने के लिए सही समय पर कंपनी को सूचना देना और पुलिस रिपोर्ट (FIR) जैसे दस्तावेज अनिवार्य होते हैं।
Trending Videos


कार में आग लगने की स्थिति में समझदारी ही बड़े नुकसान से बचा सकती है। सबसे पहले अपनी जान बचाएं और फिर सबूत के तौर पर घटना की तस्वीरें या वीडियो जरूर लें। इस दौरान याद रखें, इंश्योरेंस कंपनी को दी गई सही जानकारी और समय पर की गई कार्रवाई से ही मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे मिलेगा फायदा?
  • थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस: अगर आपके पास सिर्फ यह इंश्योरेंस है, तो हो सकता है कि आग लगने पर कंपनी आपकी मदद न करें। क्योंकि यह इंश्योरेंस केवल दूसरों के नुकसान की भरपाई करता है।
  • कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस: यह एक ऑल-राउंडर सुरक्षा है। इसमें आग, एक्सीडेंट, चोरी और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान कवर होता है। आग से सुरक्षा के लिए हमेशा यही पॉलिसी चुनें।
क्लेम पाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
  • पुलिस को सूचना: आग लगने की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दें। उनकी रिपोर्ट क्लेम के लिए सबसे बड़ा सबूत मानी जाती है।
  • कंपनी को इन्फॉर्म करें: बिना देरी किए अपनी इंश्योरेंस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर या एप पर क्लेम दर्ज करें।
  • सर्वेयर की जांच: कंपनी एक एक्सपर्ट (सर्वेयर) भेजेगी जो कार का मुआयना करेगा और देखेगा कि आग लगने की असली वजह क्या थी।
  • दस्तावेज जमा करें: पॉलिसी कॉपी, पुलिस रिपोर्ट और कार की फोटो या वीडियो जमा करें। सबूत के लिए आपके पास जो भी हों, आप दे सकते हैं।
कितने पैसे मिलते हैं?
मुआवजा आपकी कार की IDV (Insured Declared Value) यानी इंश्योरेंस के समय तय की गई कार की कीमत पर निर्भर करता है। हालोंकि कटौती सामान्य पॉलिसियों में कार की उम्र के हिसाब से पैसे काट लिए जाते हैं। इसके अलावा अगर आपने जीरो डेप्रिसिएशन या रिटर्न  टू इनवॉइस जैसे एड-ऑन लिए हैं, तो आपको कार की पूरी कीमत वापस मिल सकती है।

इन 4 वजहों से रिजेक्ट हो सकता है क्लेम
अगर आपने कार चालू छोड़ दी थी या लापरवाही की वजह से आग लगी, तो इंश्याेरेंस के लाभ में समस्या आ सकती है।
  • पॉलिसी लैप्स: अगर प्रीमियम समय पर नहीं भरा और पॉलिसी खत्म हो चुकी है।
  • अवैध मोडिफिकेशन: कार में बाहर से कोई ऐसी एक्सेसरीज लगवाई जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और इसकी जानकारी कंपनी को नहीं थी।
  • गलत पॉलिसी: अगर आपके पास सिर्फ थर्ड-पार्टी कवर है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्मी के मौसम में कार की सर्विसिंग समय पर कराएं और वायरिंग की जांच कराते रहें। साथ ही, अपनी पॉलिसी के दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें ताकि जरूरत पड़ने पर आपको भटकना न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed