सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Over 9 lakh Indian Cars Exported Worldwide, Find Out Which Model Dominated

Car Export Record: दुनिया भर में 9 लाख से ज्यादा भारतीय कारें हुई एक्सपोर्ट, जानें किस कार का रहा दबदबा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 21 Apr 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

India passenger vehicle exports FY26: भारत ने वित्तीय वर्ष26 में पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में नया रिकॉर्ड बनाया, जहां कुल निर्यात 9.05 लाख यूनिट तक पहुंच गया। जो पिछले साल की तुुलना में कई गुना ज्यादा है। जानिए इस बार टॉप एक्सपाेर्ट कारों की सूची...
 

Over 9 lakh Indian Cars Exported Worldwide, Find Out Which Model Dominated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

India car export record 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए FY26 एक काफी शानदार साबित हुआ है। देश से पैसेंजर व्हीकल (कारों) का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच भारत से कुल 9.05 लाख यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 17.5% की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाता है। इस बार ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान मारुति सुजुकी का रहा, जिसने अकेले की करीब 4.43 लाख से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट किए हैं। कंपनी का मार्केट शेयर करीब 49 प्रतिशत रहा, जिससे यह देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक बन गई।
Trending Videos


ह्यूंदै ने दूसरा, तो निसान ने हासिल किया तीसरा स्थान
वहींं, दूसर नंबर पर ह्ययूंदै मोटर्स रही, जिसने करीब 1.90 लाख यूनिट्स का निर्यात किया और 21% मार्केट शेयर हासिल किया। वहीं निसान मोटर्स इंडिया ने करीब 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट कर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 41 प्रतिशत ग्रोथ के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि किआ इंडिया ने भी टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मारुति सुजुकी और ह्यूंदै ने मिलकल कुल 70 प्रतिशत से ज्यादा एक्सपोर्ट किया। मारुति, ह्यूंदै और निसान ने 80 प्रतिशत मार्केट को कवर किया तो, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गजों का एक्सपोर्ट शेयर करीब 3.2 प्रतिशत रहा।

India car export
भारत से कार एक्सपोर्ट बढ़ने के पीछे कई अहम बातें सामने आ रही है। जैसे यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में बढ़ती मांग, छोटी SUV और क्रॉसओवर कारों की लोकप्रियता और किफायती कीमत व बेहतर फीचर्स। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और मारुति सुजुकी जिम्नी जैसे मॉडल्स के दम पर अपनी पकड़ मजबूत की है।
 
रैंक कंपनी निर्यात (यूनिट्स) YoY ग्रोथ (लगभग)
1 मारुति सुजुकी 4,43,825 +34.5%
2 ह्ययूंदै इंडिया 1,90,125 +16.4%
3 निसान इंडिया 82,408 +15.5%
4 फॉक्सवेगन 40,143 -19.0%
5 टाेयोटा किर्लोस्कर 38,974 +41.0%



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed