{"_id":"69e86e30f0b43896a10683a2","slug":"top-scooters-activa-jupiter-lead-but-iqube-chetak-storm-top-5-record-sales-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रही है ग्राहकों की पसंद: पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भी बढ़ी मांग; जानें देश के टॉप-सेलिंग मॉडल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
बदल रही है ग्राहकों की पसंद: पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भी बढ़ी मांग; जानें देश के टॉप-सेलिंग मॉडल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Top 5 best selling scooters in India: भारतीय बाजार में टू-व्हीलर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जिसमें स्कूटर्स की मांग में भी इजाफा हो रहा है। मार्च महीने में ही सात लाख से ज्यादा स्कूटर्स की बिक्री हुई, जो इस सेगमेंट की मजबूत पकड़ को दिखाता है। इस लेख में जानिए इस बार की टॉप 5 लिस्ट, जहां पारंपरिक पेट्रोल स्कूटर्स का दबदबा बना रहा, वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने भी कैसे मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Best Selling Scooters 2026: मार्च 2026 में भारत में सात लाख से ज्यादा स्कूटर्स बिके, जिसमें होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर टॉप पर रहे। इसमें खास बात यह रही कि टीवीएस iQube और बजाज चेतक जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी टॉप 5 में शामिल हो गए।
हाेंडा ने पहला, तो दूसरे स्थान पर रही जुपिटर
मार्च 2026 में होंडा एक्टिवा ने एक बार फिर नंबर-1 का पहला स्थान हासिल किया है। इसकी कुल 2,59,670 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 37% ज्यादा है। वहीं, टीवीएस जुपिटर ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसकी 1,24,71 यूनिट्स बिकीं और सालाना आधार पर 18% की ग्रोथ दर्ज हुई।
72 हजार से अधिक बिक्री के साथ सुजुकी ने हासिल किया तीसरा स्थान
सुजुकी एक्सेस 125 तीसरे नंबर पर रहा। मार्च में इसकी 72,658 यूनिट्स बिकीं और इसमें करीब 9.5% की बढ़त देखने को मिली।
वहीं, इस बार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे बड़ा नाम बनकर उभरा टीवीएस आईक्यूब का, जिसकी 38,757 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल के मुकाबले 46% की शानदार ग्रोथ है।
इसके अलावा बजाज चेतक ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और 34,416 यूनिट्स के साथ टॉप 5 में जगह बनाई। इसकी बिक्री में 19% की बढ़त दर्ज की गई।
क्या कहती है यह रिपोर्ट?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि टॉप 5 में 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का शामिल होना बड़ा बदलाव दिखाता है। टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक ने कई पॉपुलर स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया है। पेट्रोल स्कूटर्स अभी भी लीड कर रहे हैं, लेकिन EV तेजी से पकड़ बना रहे हैं।
Trending Videos

| रैंक | स्कूटर | मार्च '26 बिक्री (यूनिट्स) | सालाना ग्रोथ |
| 1 | होंडा एक्टिवा | 2,59,670 | +37% |
| 2 | टीवीएस जूपिटर | 1,24,714 | +18% |
| 3 | सुजुकी एक्सेस | 72,658 | +9.5% |
| 4 | टीवीएस आईक्यूब (ईवी) | 38,757 | +46% |
| 5 | बजाज चेतक (ईवी) | 34,416 | +19% |
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X