सब्सक्राइब करें

Car Average: चाहते हैं कार से बेहतरीन एवरेज पाना, जानें किस गियर में चलाएं कार, पढ़ें पूरी डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 23 Apr 2023 12:16 PM IST
सार

अगर आप भी अपनी कार से बेहतरीन एवरेज पाना चाहते हैं। तो सही गियर में चलाने पर बेहतर एवरेज पा सकते हैं। कार को किस गियर में चलाने पर सबसे कम एवरेज मिलता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
want to get best average from your car, know in which gear to drive the car and how to increase average
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी के दाम भी काफी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में अगर कार को चलाते समय आप भी अच्छा एवरेज पाना चाहते हैं। तो हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से किस गियर में कार को चलाने पर सबसे कम एवरेज मिलता है और किस गियर में कार चलाने में ज्यादा एवरेज मिलता है।

Trending Videos

होती है परेशानी

want to get best average from your car, know in which gear to drive the car and how to increase average
कार सर्विस करवाएं - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल ज्यादातर लोग इस बात से ज्यादा परेशान होते हैं कि उनकी कार से ज्यादा एवरेज नहीं मिलता। लोग अक्सर मेकैनिक से इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार ज्यादा पेट्रोल, डीजल या सीएनजी की खपत करती है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

करें यह काम

want to get best average from your car, know in which gear to drive the car and how to increase average
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
अगर आपको भी अपनी कार से यह शिकायत है तो सबसे पहले कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर मेकैनिक से कार की पूरी जांच करवानी चाहिए। जब भी कंपनी के दावे के मुताबिक कार एवरेज ना दे तो मेकैनिक से चेक करवाना सही होता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

ड्राइविंग में बदलाव

want to get best average from your car, know in which gear to drive the car and how to increase average
Car Driving and Car Clutch - फोटो : For Reference Only
अगर मेकैनिक के मुताबिक कार के सभी पार्ट्स सही तरह से काम कर रहे हैं तो फिर आपको अपनी ड्राइविंग में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। कई लोग कार को सही गियर में नहीं चलाते हैं, जिसके कारण कार के एवरेज में कमी होती है। इसलिए सबसे पहले सही गियर में कार को चलाना सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

क्या होता है गियर का काम

want to get best average from your car, know in which gear to drive the car and how to increase average
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सभी कारों में गियर का काम कार को चलाने के लिए काफी जरूरी होता है। गियर के जरिए ही इंजन की ताकत पहियों तक पहुंचती है। कार में मुख्य तौर पर आगे के लिए पांच और पीछे के लिए एक गियर होता है। लेकिन कई कारों में आगे के लिए छह और पीछे के लिए एक गियर भी आता है। ऐसे में अगर सही गियर में कार को नहीं चलाया जाता तो कार के इंजन से पहियों को सही ताकत भी नहीं मिल पाती। जिससे इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करने के बाद भी पहियों तक पूरी पावर नहीं मिलती। इसका सीधा असर कार के एवरेज पर होता है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed