सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: जब कार स्टार्ट करने में हो रही है परेशानी, इन तीन बातों का रखें ध्यान, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 03 Jul 2023 09:31 AM IST
सार

अगर आपको भी कार स्टार्ट करने में कभी-कभी परेशानी होती है, तो इसे साधारण समस्या नहीं समझना चाहिए। ऐसे समय में किन तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
when trouble in starting the car keep these three things in mind, battery connection ignition switch key fob
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपको कुछ जरूरी काम से अपनी कार से कहीं जाना है, लेकिन कार स्टार्ट करने में परेशानी हो रही है, तो उस समय आप काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। लेकिन इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे समय में तीन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको कार स्टार्ट करने में परेशानी नहीं होगी।

Trending Videos
when trouble in starting the car keep these three things in mind, battery connection ignition switch key fob
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बैटरी कनेक्शन चेक करें
अगर आपकी कार बार-बार सेल्फ लगाने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही है तो एक बार बैटरी के कनेक्शन को जरूर चेक करना चाहिए। कई बार खराब सड़कों पर चलाने और थोड़ी लापरवाही के कारण बैटरी के कनेक्शन लूज हो जाते हैं और बैटरी सही से चार्ज नहीं होने के कारण परेशानी होती है। इसके अलावा अगर बैटरी अगर ज्यादा पुरानी हो गई है तो भी उसमें करंट की परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन
when trouble in starting the car keep these three things in mind, battery connection ignition switch key fob
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इग्निशन स्विच में परेशानी
कार की बैटरी और उसके कनेक्शन सही हैं तो फिर कार के इग्निशन स्विच को चेक करना चाहिए। आमतौर पर इग्निशन स्विच आसानी से खराब नहीं होता, लेकिन अगर यह खराब हो जाए तो फिर कार को स्टार्ट करने के लिए लगी मोटर को बैटरी से पावर नहीं मिल पाती, जिससे कार को स्टार्ट नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
when trouble in starting the car keep these three things in mind, battery connection ignition switch key fob
Car engine start stop
की-फॉब में परेशानी
मॉडर्न कारों में कार को स्टार्ट करने के लिए चाबी की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि ऐसी कारों में पुश बटन स्टार्ट का विकल्प होता है। इन कारों में अगर स्टार्ट करने में परेशानी आ रही हो तो संभव है कि की-फॉब में कोई परेशानी हो। इसके लिए इसके बटन को चेक करना चाहिए। इसके अलावा भी कई बार ऐसा होता है कि कार की चाबी में लगे सेल कमजोर हो जाते हैं, जिससे कार स्टार्ट करने में परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed