{"_id":"6347d266f98998315002116c","slug":"when-will-the-flying-car-come-to-india-know-the-advantages-and-disadvantages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 13 Oct 2022 03:41 PM IST
सार
दुनियाभर में कई कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप भी इस कार को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको इसके फायदे और नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
जिस तरह से तकनीक का विकास हो रहा है। वैसे ही अब सड़क पर चलने वाली कारों के दिन पूरे हो सकते हैं। दुनियाभर में फ्लाइंग कार को हकीकत बनाने के लिए कई कंपनियां कोशिश कर रही हैं। ऐसी कार भारत आती है तो कितनी सफल होगी आइए जानते हैं।
Trending Videos
दुबई में हुआ फ्लाइंग कार का सफल टेस्ट
2 of 11
दुबई में फ्लाइंग कार
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही दुबई में चीन की कंपनी ने फ्लाइंग कार का सफल टेस्ट किया है। जिसके बाद से एक बार फिर फ्लाइंग कार का सपना देखने वालों की उम्मीद दोबारा जग गई है। फ्लाइंग कार X2 ने दुबई में अपनी पहली उड़ान भरी। ये कार 35 मिनट के लिए 560 किलोग्राम वज़न भी उठा सकती है। कार को बेहद हल्के मैटिरियल कार्बन फाइबर से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम होगा प्रदूषण और जाम
3 of 11
ट्रैफिक जाम
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन की कंपनी ने जिस फ्लाइंग कार का टेस्ट किया है वो इलेक्ट्रिक है। इससे प्रदूषण भी नहीं होता। अगर ये कार भारत आती है तो इससे सड़क पर तो ट्रैफिक कम होगा ही साथ ही बढ़ते प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
आज के समय में जिस तरह से सड़क पर ट्रैफिक मिलता है। ऐसी स्थिति में गंभीर हालत वाले मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना काफी चुनौती भरा काम होता है। अगर भारत में फ्लाइंग कार आती है तो इससे मेडिकल सहायता देने में काफी मदद मिलेगी। मेडिकल सहायता के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी इससे काफी मदद मिलेगी।
फ्लाइंग कार को जिस तरह से डिजाइन किया जा रहा है। उसके कारण इसे बेहद कम जगह में पार्क किया जा सकेगा। इसके लिए घर में अलग से पार्किंग की जरूरत नहीं होगी। बल्कि घर की छत पर ही लैंडिंग कराई जा सकेगी और वहीं से इसे टेक-ऑफ करवाया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।