सब्सक्राइब करें

SUV Buying Tips: किस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदने में है समझदारी, जानें किसमें मिलती है ज्यादा जगह

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 25 Jul 2023 11:11 AM IST
सार

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा मांग बढ़ रही है। इस सेगमेंट में आने वाली किस एसयूवी को खरीदने में समझदारी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
which compact SUV is better option to buy, know which one has more space, maruti hyundai kia tata
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors

भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस सेगमेंट में कई सब सेगमेंट आते हैं, जिनमें कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट भी शामिल है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कौन सी एसयूवी ऑफर की जाती हैं और उनमें से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Trending Videos
which compact SUV is better option to buy, know which one has more space, maruti hyundai kia tata
निसान मैग्नाइट - फोटो : nissan india
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शामिल हैं ये एसयूवी
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट में शामिल है। इस सेगमेंट में मारुति, ह्यूंदै, टाटा, निसान, रेनो, किआ, महिंद्रा जैसी कंपनियां मौजूद हैं। मारुति की ओर से ब्रेजा, ह्यूंदै की वेन्यू, टाटा की नेक्सन, रेनो की काइगर, निसान की मैग्नाइट, किआ की सोनेट और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
which compact SUV is better option to buy, know which one has more space, maruti hyundai kia tata
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से ब्रेजा को चार मीटर से छोटे सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम, ऊंचाई 1685 एमएम और व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 328 लीटर का बूट स्पेस और 200 एमएम की ग्रांउड क्लियरेंस मिलती है। ब्रेजा में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 8.29 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
which compact SUV is better option to buy, know which one has more space, maruti hyundai kia tata
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन
टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इसकी कुल लंबाई 3993 एमएम, चौड़ाई 1811 एमएम, ऊंचाई 1606 एमएम, व्हीलबेस 2498 एमएम है। इस एसयूवी में 350 लीटर का बूट स्पेस और 209 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। नेक्सन में 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत आठ लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
which compact SUV is better option to buy, know which one has more space, maruti hyundai kia tata
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै की ओर से वेन्यू को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसकी कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एमएम, ऊंचाई 1617 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम है। इस एसयूवी में 350 लीटर का बूट स्पेस और 195 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। वेन्यू में 15 और 16 इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 7.77 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed